BAN vs PAK Today Match Prediction, 2nd Test- जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच विश्लेषण
Published - 14 May 2026, 03:17 PM | Updated - 14 May 2026, 04:14 PM
Table of Contents
BAN vs PAK Today Match Prediction: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट श्रृंखला का दूसरा मैच सिलहट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सिलहट में खेला जाएगा। बांग्लादेश टीम ने पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान टीम को 104 रन के बड़े अंतर से हराया है। इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने सबसे ज्यादा 188 रन बनाए हैं जिसके चलते हैं प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है।
पाकिस्तान की तरफ से इस मैच में अपना पहला टेस्ट खेल रहे अज़ान अवैस ने शतक लगाया है। पाकिस्तान टीम इस दूसरे टेस्ट मैच में श्रृंखला में वापसी करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और BAN vs PAK Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
यह भी पढ़ें: कौन हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर Azan Awais? जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में ही जड़ दिया शतक
मैच डिटेल्स (BAN vs PAK Match Details)
| मैच | बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान |
| स्टेडियम | सिलहट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सिलहट |
| मैच की तारीख | 16 मई 2026 (09:00 AM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | FANCODE |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (BAN vs PAK Head-to-Head)
कुल मैच: 10
बांग्लादेश ने जीते: 3
पाकिस्तान ने जीते: 7
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म (BAN vs PAK Recent Form)
बांग्लादेश: W, W, W, L, D
पाकिस्तान: L, L, W, L, W
हालिया फॉर्म को देखते हुए BAN vs PAK Today Match Prediction में BAN को बढ़त मिलती है।
पिच रिपोर्ट (BAN vs PAK Pitch Report- सिलहट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम)
BAN vs PAK दूसरा टेस्ट सिलहट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सिलहट में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 5 टेस्ट मैच खेले गए हैं। जिसमें पिच मैच के दूसरे-तीसरे दिन बल्लेबाजी के अनुकूल नजर आई है तथा बाद में स्पिनर्स का बोलबाला देखने को मिला है।
पिच के मुख्य आंकड़े
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 40% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 60% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 269 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 301 |
| तीसरी पारी का औसत स्कोर | 289 |
| चौथी पारी का औसत स्कोर | 176 |
| पिच अनुकूल | स्पिनर्स के लिए अनुकूल (58%) |
BAN vs PAK Today Match Prediction – संभावित स्कोर
सिनेरियो 1: अगर बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी करती है
पहली पारी का अनुमानित स्कोर: 350–400
दूसरी पारी का अनुमानित स्कोर: 180–220
मैच परिणाम: बांग्लादेश की जीत की संभावना
सिनेरियो 2: अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करती है
पहली पारी का अनुमानित स्कोर: 300–325
दूसरी पारी का अनुमानित स्कोर: 160–180
मैच परिणाम: बांग्लादेश की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (BAN vs PAK Playing XI Today)
बांग्लादेश प्लेइंग-XI:
महमूदुल हसन जॉय, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, लिटन दास (विकेट कीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, एबादोत हुसैन
पाकिस्तान प्लेइंग-XI:
इमाम-उल-हक, अज़ान अवैस, अब्दुल्ला फ़ज़ल, शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), सलमान आगा, शाहीन अफ़रीदी, नोमान अली, हसन अली, मोहम्मद अब्बास
टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (BAN vs PAK Key Players)
टॉप बल्लेबाज
अज़ान अवैस ने पिछले मैच में शतक लगाया है, ये इस फॉर्मेट में मैराथन पारियां खेलने में काबिल हैं। अज़ान अवैस पर पाकिस्तान को बड़े टोटल तक ले जाने की ज़िम्मेदारी होगी।
नजमुल हुसैन शान्तो बांग्लादेश टीम के कप्तान और इस फॉर्मेट में सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। इन्होंने पहले टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।
टॉप गेंदबाज
मोहम्मद अब्बास पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की तरफ से सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज हैं। यह काफी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।
मेहदी हसन मिराज बांग्लादेश टीम के अनुभवी ऑलराउंडर हैं। इन्होंने पहले टेस्ट मैच में 6 विकेट लिए हैं। इस मैच में यह बल्ले से भी अच्छा योगदान कर सकते हैं।
BAN vs PAK Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे टेस्ट मैच में हालिया फॉर्म और मजबूत स्पिन अटैक को देखते हुए बांग्लादेश टीम इस मैच में थोड़ा आगे है। इसके अलावा बांग्लादेश में पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को बड़े अंतर से हराया है जिससे टीम का मनोबल भी ऊपर है।
बांग्लादेश के जीतने की संभावना: 60%
पाकिस्तान के जीतने की संभावना: 40%
यह भी पढ़ें: मैं पाकिस्तान से खेलना डिजर्व नहीं करता...' मोहम्मद रिजवान के मुंह से निकली सच्ची बात! जानें क्यों कहा ऐसा
BAN vs PAK Test Series 2026: दोनों टीमों का पूरा Squad
बांग्लादेश टीम स्क्वाड:
शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अमद बट, अज़ान अवैस, बाबर आज़म, हसन अली, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहज़ाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिज़वान, गाज़ी गोरी, नोमान अली, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील और शाहीन शाह अफ़रीदी
पाकिस्तान टीम स्क्वाड:
नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, एबादोत हुसैन चौधरी, मुशफिकुर रहीम, लिटन कुमेर दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, शोरीफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, तंजीद हसन, अमित हसन
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।
Tagged:
Bangladesh vs Pakistan BAN vs PAK Today Match Prediction BAN vs PAK 2nd Testऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।