कौन हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर Azan Awais? जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में ही जड़ दिया शतक

Published - 10 May 2026, 03:31 PM | Updated - 10 May 2026, 03:42 PM

Azan Awais

Azan Awais: हर बल्लेबाज का एक सपना होता है कि वह अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत शतक ठोककर करें। लेकिन कुछ बैट्समैन ऐसा करने में सफल होते हैं तो कुछ बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट जाते हैं।

मगर पाकिस्तान के युवा सलामी बल्लेबाज अजान अवैस (Azan Awais) ने अपने पहले डेब्यू टेस्ट मैच में ही धमाकेदार शतक ठोक दिया है। यह उपलब्धि 21 वर्षींय ओपनर ने मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में हासिल की है, जहां पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है।

पहले टेस्ट में ठोका यादगार शतक

पहली पारी में पाकिस्तान की पारी की शुरुआत करने उतरे अजान अवैस (Azan Awais) को भी शायद नहीं मालूम होगा कि वह अपने पहले ही मैच में शतक ठोकने वाले हैं। अजान ने इमाम-उल-हक के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 106 रन की शानदार शतकीय पारी की, जबकि अब्दुला फजल के साथ दूसरे विकेट के लिए 104 रन जोड़े।

जब अजान बल्लेबाजी कर रहे थे तो वह गेंद को देखकर अपने शॉट चून रहे थे। उन्होंने शतक पूरा करने तक एक भी खराब शॉट नहीं खेला। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अवैस ने 85 रन बना लिए थे और नाबाद वापस लौटे।

इसके बाद तीसरे दिन जब वह बल्लेबाजी के लिए उतरे तो कुछ समय उन्होंने फिर नजरें जमाने में लगाया और फिर क्रीज पर दोबारा सेट होने के बाद पारी के 51वें ओवर में नाहिद राणा की पांचवीं गेंद पर एक रन दौड़कर अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया।

बाउंसर के बाद किया बाउंस बैक

पाकिस्तान के लिए पहला टेस्ट मैच खेल रहे 21 वर्षींय अजान अवैस (Azan Awais) के लिए यह पारी उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए काफी अहम भूमिका निभाएगी। दरअसल, पारी की शुरुआत में नाहिद राणा ने अवैस को एक बाउंसर डाली थी, जिससे उनको चोट लगी और इससे वह थोड़ा लड़खड़ा गए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार बाउंस बैक किया और उन्हीं नाहिद की गेंद पर सिंगल लेकर अपना शतक पूरा किया।

सेंचुरी पूरी करने के बाद अजान ने पहले अपना हेलमेट उतारा और हवा में खुशी से मुट्ठी लहराई। उनके चेहरे पर बड़ी मुस्कान थी और उन्होंने सजदा भी किया। बता दें कि, घरेलू क्रिकेट में अवैस (Azan Awais) का औसत करीब 49 का है और यही कारण है कि चयनकर्ताओं ने इस युवा प्रतिभा को बड़े मंच पर मौका दिया है और पहले ही मैच की पहली पारी में शतक ठोक उन्होंने चयनकर्ताओं की उम्मीदों को भी पूरा कर दिया।

क्वालीफायर-1 के लिए मिल गई IPL 2026 की 2 टीमें! अब यही 26 मई को धर्मशाला में होगी आमने-सामने

Azan Awais पाकिस्तान के बने 14वें खिलाड़ी

बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में शानदार शतक ठोकने के बाद अजान अवैस (Azan Awais) पाकिस्तान के 14वें खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने डेब्यू टेस्ट मैच में शतक पूरा किया है। इस लिस्ट में जावेद मियांदाद, यूनुस खान और फवाद आलम जैसे पाकिस्तानी दिग्गज शामिल हैं तो इसमें अजान अवैस (Azan Awais) का नाम भी शामिल हो चुका है।

हालांकि, शतक पूरा करने के बाद अजान अधिक समय तक क्रीज में नहीं टिक सके और 165 गेंदों पर 103 रन की शानदार पारी खेलकर तस्कीन अहमद की गेंद पर स्लिप में कैच आउट हो गए। लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने पाकिस्तान को काफी मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा किया है।

PBKS vs DC Today Match Prediction, Match 55- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

Tagged:

pakistan cricket Azan Awais Pakistan vs Bangladesh Test Test century
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com