क्वालीफायर-1 के लिए मिल गई IPL 2026 की 2 टीमें! अब यही 26 मई को धर्मशाला में होगी आमने-सामने

Published - 10 May 2026, 02:05 PM | Updated - 10 May 2026, 03:01 PM

IPL 2026 4

आईपीएल 2026 (IPL 2026) प्लेऑफ़ की रेस हर गुजरते दिन रोमांचक होती जा रही है। टॉप 4 में जगह बनाने के लिए सभी टीमें काफी मेहनत-मशक्कत कर रहें हैं। वैसे तो अभी तक कोई भी टीम आधिकारिक तौर पर एलिमिनेट नहीं हुई है, लेकिन कुछ टीमों के लिए क्वालीफायर में जगह बना पाना मुश्किल है। इस बीच दो टीमों ने अपनी जगह टॉप-2 में स्थान पक्का कर लिया है। लिहाजा, 26 मई को इन दोनों टीमों के बीच IPL 2026 क्वालीफायर-1 मैच देखने को मिल सकता है।

क्वालीफायर-1 के लिए मिल गई IPL 2026 की 2 टीमें!

GT Vs RCB

आईपीएल 2026 दिन-ब-दिन रोमांचक मोड़ लेता नजर आ रहा है। जहां एक तरफ पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस जीत के लिए संघर्ष कर रही है, तो वहीं कुछ टीमों ने अपने विस्फोटक प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस बीच दो फ्रेंचाइजियों ने प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि IPL 2026 क्वालीफायर-1 में टीमें आमने-सामने आ सकती हम जिन दो टीमों की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद है।

आईपीएल फैंस सावधान! IPL 2026 में फर्जी टिकट का खेल, पुलिस ने मौके से पकड़े 4 आरोपी

IPL 2026 में मचाया धमाल

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ने अपने-अपने 11 मुकाबले खेल लिए हैं। इस दौरान दोनों ही टीमें विपक्षी टीमों पर कहर बरपाती नजर आईं और अपनी-अपनी 7 जीत हासिल कर पाई। इसी के साथ अब हैदराबाद पहले पायदान और गुजरात दूसरे पायदान पर विराजमान है।

नेट रन रेट बेहतर होने की वजह से पैट कमिंस एंड कंपनी नंबर-1 स्थान की मालकिन है। वहीं, अब प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए दोनों टीमों को एक-एक जीत की दरकार है। अगर GT और SRH आने वाले मुकाबलों में अपनी लय बरकरार रखने में कामयाब होती हैं, तो 26 मई को धर्मशाला में खेले जाने वाले क्वालीफायर-1 में आमने-सामने नजर आ सकती हैं।

गुजरात से होगा हैदराबाद का सामना

गौरतलब है कि गुजरात टाइटंस को अपना अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है। 12 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र क्रिकेट मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों की टक्कर होगी। ऐसे में दोनों हीं टीमें एक दूसरे को रौंदकर प्लेऑफ़ में जगह पक्का करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। गुजरात और हैदराबाद के अलावा पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई कर सकती है। इस समय ये टीमें क्रमशः तीसरे और चौथे नंबर पर है.

यहां देखिए पॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट
सनराइजर्स हैदराबाद1174014+0.737
गुजरात टाइटंस1174014+0.228
पंजाब किंग्स1063113+0.571
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु1064012+1.234
राजस्थान रॉयल्स1165012+0.082
चेन्नई सुपर किंग्स1055010+0.151
कोलकाता नाइट राइडर्स104519-0.169
दिल्ली कैपिटल्स114708-1.154
मुंबई इंडियंस103706-0.649
लखनऊ सुपर जाएंट्स103706-0.934

चोट के चलते अगले 2 मैचों से बाहर हुआ ये IPL कप्तान, अब टीम का प्लेऑफ पहुंचाना हुआ मुश्किल

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com