चोट के चलते अगले 2 मैचों से बाहर हुआ ये IPL कप्तान, अब टीम का प्लेऑफ पहुंचाना हुआ मुश्किल
Published - 10 May 2026, 12:38 PM | Updated - 10 May 2026, 01:05 PM
Table of Contents
IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान रियान पर का आगामी दो मैचों में खेलना मुश्किल लग रहा है। इससे पहले गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल के 52वें मुकाबले (IPL) में रियान पराग चोटिल होने के कारण नहीं खेल सके थे।
उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को कार्यवाहक कप्तान नियुक्त किया गया था, लेकिन टीम को 77 रन की शर्मनाक शिकस्त का सामना करना पड़ा। लेकिन सिर्फ यही मैच नहीं बल्कि आगामी दो मैचों में भी उनको बाहर बैठना पड़ सकता है।
क्यों नहीं खेल रहे रियान पराग?
राजस्थान रॉयल्स के नियमित कप्तान रियान पराग को लेकर जब टॉस के समय कार्यवाहक कैप्टन यशस्वी जायसवाल से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मुकाबले से एक दिन पहले अभ्यास सत्र के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग में खिंचाव की समस्या आ गई थी, जिसके चलते वह यह मैच (बनाम गुजरात टाइटंस) नहीं खेल रहे हैं।
🚨 BIG BLOW FOR RR 🚨
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) May 9, 2026
- Due to a hamstring injury, Riyan Parag is unable to play today’s match. According to sources, he may also miss the next two matches. pic.twitter.com/V7zY2xLtqx
यशस्वी ने यह भी कहा कि वह जल्द ही बतौर कप्तान मैदान पर वापसी करेंगे। टीम मैनेजमेंट ने रियान के स्थान पर प्लेइंग इलेवन में शिमरोन हेटमायर को मौका दिया था, लेकिन वह बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा सके।
कितने मैचों के लिए होंगे बाहर?
अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि रियान पराग को और कितने मैचों तक मैदान के बाहर रहना पड़ सकता है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि, कम से कम दो मैचों के बाद ही वह मैदान पर लौट सकते हैं। यानी रियान ऐसे में 17 मई को बनाम दिल्ली कैपिटल्स और 19 मई को बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच (IPL) को छोड़ सकते हैं।
जबकि 24 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान पर वापसी कर सकते हैं। बता दें कि, इन दोनों मैचों में टीम का नेतृत्व यशस्वी जायसवाल करते दिख सकते हैं, लेकिन अनुभव के आधार पर आरआर खेमे को यह जिम्मेदारी रवींद्र जडेजा या ध्रुव जुरेल को सौंपनी चाहिए थे, जो कि पहले भी किसी न किसी टीम (IPL) की कप्तानी कर चुके हैं।
RR vs GT: राशिद खान के आगे धराशाई Rajasthan Royals, गुजरात टाइटंस 77 रनों से जीती मैच
टीम का IPL प्लेऑफ में पहुंचाना हुआ मुश्किल
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच जीतकर राजस्थान के पास प्लेऑफ में की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाने का शानदार मौका था, लेकिन अब ये टीम अंक तालिका में 5वें स्थान पर खिसक गई है, जिसका सबसे बड़ा कारण जीटी से हार है। आईपीएल 2026 (IPL) में राजस्थान ने 11 मैच खेले हैं, जिसमें 6 उन्होंने जीते हैं तो पांच में हार का सामना करना पड़ा है।
ऐसे में अगर राजस्थान को प्लेऑफ में पहुंचना है तो बाकी बचे तीनों मैचों को जीतना होगा, ताकि वह शीर्ष दो में ग्रुप स्टेज को समाप्त कर रहे और फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिले। बता दें कि, शीर्ष पांच टीमों में लड़ाई शीर्ष दो में टूर्नामेंट के लीग चरण मैचों को समाप्त करना होगा।
बुरे फंसे Yashasvi Jaiswal और Shafali Verma, NADA ने थमाया नोटिस, वजह बेहद चौंकाने वाली
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर