LSG vs CSK Today Match Prediction, Match 59- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

Published - 14 May 2026, 01:56 PM | Updated - 14 May 2026, 02:00 PM

LSG vs CSK Today Match Prediction
LSG vs CSK IPL 2026

Table of Contents

LSG vs CSK Today Match Prediction: लखनऊ सुपर जॉइंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच टूर्नामेंट का 59वां मैच लखनऊ में खेला जाएगा। ये दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पिछले मुकाबले में चेन्नई 5 विकेट से विजेता रही थी। इस मैच में जेमी ओवरटन ने 3 विकेट लिए हैं और उर्विल पटेल ने 65 रन की विस्फोटक पारी खेली है। चेन्नई सुपर किंग्स टूर्नामेंट में इस समय 6 मैच जीतकर पांचवें स्थान पर है।

वह इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में अपनी दावेदारी पेश करना चाहेगी। दूसरी तरफ लखनऊ सुपरजाइंट्स टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है। वह अपने बाकी बचे तीनों मैच जीतकर टूर्नामेंट को सम्मान के साथ समाप्त करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और LSG vs CSK Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (LSG vs CSK Match Details)

मैचलखनऊ सुपर जॉइंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
स्टेडियमभारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
मैच की तारीख15 मई 2026 (07:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगStar Sports Network, JioHotstar

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (LSG vs CSK Head-to-Head)

  • मैच: 6

  • लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने जीते: 3

  • चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते: 3

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (LSG vs CSK Recent Form)

लखनऊ सुपर जॉइंट्स: L, W, L, L, L

चेन्नई सुपर किंग्स: W, W, W, L, W

हालिया फॉर्म को देखते हुए LSG vs CSK Today Match Prediction में CSK को बढ़त मिलती है।

पिच रिपोर्ट (LSG vs CSK Pitch Report- इकाना क्रिकेट स्टेडियम)

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। पिछले मुकाबले में यहां अच्छा स्कोर देखने को मिला है। पिच रिपोर्ट के आधार पर LSG vs CSK Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

यहां अब तक कुल 27 (IPL) मैच खेले गए हैं, जिनके आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 44%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत56%
पहली पारी का औसत स्कोर 173
दूसरी पारी का औसत स्कोर163
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल (73%)

LSG vs CSK Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सीनारियो 1: अगर चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 55–60

  • अनुमानित कुल स्कोर: 200–210

  • मैच परिणाम: चेन्नई सुपर किंग्स की जीत की संभावना


सीनारियो 2: अगर लखनऊ सुपर जॉइंट्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 55–60

  • अनुमानित कुल स्कोर: 175–185

  • मैच परिणाम: चेन्नई सुपर किंग्स की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (LSG vs CSK Playing XI Today)

लखनऊ सुपर जॉइंट्स प्लेइंग-XI

मिशेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान) (विकेट कीपर), एडेन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग-XI

संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (LSG vs CSK Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • संजू सैमसन ने पिछले मैच में 14 गेंदों में 28 रन बनाए हैं। वह इस सीजन अब तक 169.29 के स्ट्राइक रेट से 430 रन बना चुके हैं और इस अहम मैच में भी बड़ा स्कोर कर सकते हैं।

  • मिशेल मार्श लखनऊ के तरफ से लगातार रन बना रहे हैं। ये अभी तक 150.80 के स्ट्राइक रेट से 377 रन बना चुके हैं इस मैच में भी अच्छा योगदान कर सकते हैं।

टॉप गेंदबाज

  • अंशुल कंबोज ने पिछले मैच में चेन्नई की तरफ से 2 विकेट लिए हैं। यह अभी तक 19 विकेट ले चुके हैं, इस मैच में भी पावर प्ले में विकेट निकाल सकते हैं।

  • प्रिंस यादव लखनऊ सुपरजाइंट्स के तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इन्होंने टूर्नामेंट में 8.17 की इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी करते हुए 16 विकेट लिए हैं।

LSG vs CSK Today Match Prediction- आज का मैच कौन जीतेगा?

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन खेले गए पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जॉइंट्स को 5 विकेट से हराया था। चेन्नई सुपर किंग्स ने टूर्नामेंट में शानदार वापसी करते हुए पिछले 5 में से 4 मैच जीते हैं। चेन्नई इस मैच में भी अपनी मजबूत गेंदबाजी यूनिट और संजू सैमसन जैसे इन्फॉर्म बल्लेबाजों के चलते आगे नजर आ रही है।

लखनऊ सुपर जॉइंट्स के जीतने की संभावना: 40%

चेन्नई सुपर किंग्स के जीतने की संभावना: 60%

यह भी पढ़ें: IPL 2026 का एक भी मैच नहीं खेलेंगे एमएस धोनी? CSK vs LSG भिंड़ंत से पहले हुआ बड़ा खुलासा

IPL 2026: दोनों टीमों का पूरा Squad

लखनऊ सुपर जॉइंट्स (LSG) Squad

ऋषभ पंत, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिशेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, आवेश खान, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नोर्त्जे, नमन तिवारी, जोश इंग्लिस, अब्दुल समद, आयुष बडोनी, आकाश महाराज सिंह, मोहसिन खान, अर्जुन सचिन तेंदुलकर, अक्षत रघुवंशी, मुकुल चौधरी, मयंक प्रभु यादव, मणिमारन सिद्धार्थ

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) Squad

डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, संजू सैमसन, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, जेमी ओवरटन, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, नूर अहमद, अकील हुसैन, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, मैट हेनरी, ज़कारी फाउल्केस, स्पेंसर जॉनसन, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, कार्तिक शर्मा, अमन खान, रामकृष्ण घोष, राहुल चाहर, उर्विल पटेल

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

chennai super kings lucknow super giants LSG vs CSK LSG vs CSK Today Match Prediction LSG vs CSK Dream11 Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह मैच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा

इकाना स्टेडियम की पिच संतुलित मानी जाती है हालांकि पिछले मैच में यहां बड़ा स्कोर देखने को मिला है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com