IPL 2026 का एक भी मैच नहीं खेलेंगे एमएस धोनी? CSK vs LSG भिंड़ंत से पहले हुआ बड़ा खुलासा

Published - 14 May 2026, 12:00 PM | Updated - 14 May 2026, 12:24 PM

MS Dhoni

MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी कब होगी, इसका जवाब पूरे चेन्नई सुपर किंग्स के प्रशंसक जानना चाहते हैं, क्योंकि धोनी को मैदान पर खेलते देखने की उम्मीद अब फैंस की धूमिल होती जा रही है।

टूर्नामेंट से पहले पूर्व कप्तान को पिंडली में चोट लग गई थी, जिसके बाद वह काफी समय तक रिकवरी कर रहे थे, लेकिन बाद में येलो आर्मी के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने कहा था कि उनकी चोट ठीक होने की बजाय बढ़ गई है, जिसके कारण उनकी वापसी में थोड़ा और विलंब हो सकता है। लेकिन अब चेन्नई बनाम लखनऊ मैच से पहले खुलासा हो गया है कि वह इस सीजन एक भी मैच खेलेंगे या फिर नहीं।

पूर्व खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेल चुके अंबाती रायडू ने लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस चेन्नई सुपर किंग्स मैच से पहले एक बड़ा बयान दिया है। अंबाता रायडू से जब पूछा गया कि क्या एमएस धोनी (MS Dhoni) इस सीजन बाकी बचे मैच में खेलेंगे? इसपर पूर्व बल्लेबाज ने कहा,

‘’मुझे उम्मीद है कि वह सभी (बाकी बचे तीन मैच) मैच खेलेंगे, लेकिन जब टीम इतनी अच्छी फॉर्म में हो और लय में हो तो मुझे नहीं पता। मुझे नहीं लगता है कि उनकी मौजूदगी प्लेइंग इलेवन में कोई खास बदलाव लेकर आएगी।’’ इसके बाद रायडू से पूछा गया कि उनके खेलने के चांस यानी शून्य हैं? तो उन्होंने कहा, ‘’मैं ऐसा नहीं कहूंगा, लेकिन ऐसा लग रहा है।’’

लखनऊ नहीं जाएंगे MS Dhoni!

MS Dhoni

चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला 15 मई को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स से होना है। यह मैच येलो आर्मी के लिए काफी अहम होने वाला है, क्योंकि इस मैच को जीतकर वह 14 अंकों तक पहुंचना चाहेगी। वहीं, माना जा रहा था कि धोनी (MS Dhoni) टीम के साथ लखनऊ जा सकते हैं और उनकी टिकट भी बुक हो चुकी थी।

लेकिन क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, एमएस टीम के साथ नहीं जा रहे हैं, जिसके बाद यह मैच खेलने की उम्मीद भी टूट चुकी है। बता दें कि, शुरुआती 11 मैचों में धोनी (MS Dhoni) न ही टीम के साथ ट्रैवल कर रहे हैं और न ही ड्रेसिंग रूम में नजर आ रहे हैं।

IPL 2026 में कप्तानी कर रहे ये 4 खिलाड़ी अगले सीजन नहीं रहेंगे कैप्टन! टीम ओनर्स छीन रहे अब इनकी कुर्सी

क्यों धोनी ले चुके हैं गुपचुप संन्यास?

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2026 में एक भी मुकाबला नहीं खेलने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी ने गुपचुप संन्यास ले लिया है, जिसकी जानकारी सिर्फ टीम मैनेजमेंट को है और टूर्नामेंट की समाप्ति के बाद प्रशंसकों को इस बारे में सूचित किया जाएगा।

हालांकि, पूर्व कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग और फील्डिंग की प्रैक्टिस में नजर आ चुके हैं और वहां पर वह पूरी तरह से फिट लग रहे हैं।

साथ ही सीएसके मैनेजमेंट की ओर से भी धोनी (MS Dhoni) की फिटनेस पर किसी तरह का कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। जबकि कुछ खबरों की मानें तो 18 मई को चेपॉक में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धोनी खेल सकते हैं, जो कि उनके आईपीएल करियर का अंतिम मैच होने की उम्मीद है।

CSK Plying XI : धोनी के बिना कैसी होगी LSG के खिलाफ चेन्नई की टीम? कप्तान ऋतुरात गायकवाड़ ने फिक्स की प्लेइंग XI!

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com