CSK Plying XI : धोनी के बिना कैसी होगी LSG के खिलाफ चेन्नई की टीम? कप्तान ऋतुरात गायकवाड़ ने फिक्स की प्लेइंग XI!

Published - 14 May 2026, 10:41 AM | Updated - 14 May 2026, 10:42 AM

CSK Plying XI

CSK Plying XI : आईपीएल 2026 में 59वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जॉयट्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों का सामना 15 मई शुक्रवार 2026 को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में होगा. हालांकि, इस हाई वोल्टेज मैच से पहले चेन्नई फैंस को बड़ा झटका लगा है.

दरअसल, एमएस धोनी CSK vs LSG मैच में नहीं खेलेंगे. पहले दावा किया जा रहा था कि थाला इस मैच के लिए टीम के साथ सफर करेंगे. लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार वह मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.

ऐसे में प्लेइंग XI को लेकर ऋतुरात गायकवाड़ की सिरदर्दी बढ़ गई है. चलिए तो जान लेते हैं कि लखनऊ के खिलाफ कैसी होगी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK Plying XI) की संभावित एकादश.

CSK Plying XI : कौन करेगा ओपनिंग?

LSG के खिलाफ चेन्नई (CSK Plying XI) की ओपनिंग का जिम्मा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के कंधों पर रहेगा. दोनों ही आईपीएल के अनुभवी खिलाड़ी हैं, और टीम के लिए शुरूआत में तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं. तीसरे नंबर पर उर्विल पटेल और चौथे पर कार्तिक शर्मा मौजूद रहेंगे.

उर्विल ने 11 मई को उर्विल को चेपॉक स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 23 गेंदों में 65 रन ठोके थे. फिर से उनसे इसी प्रदर्शन की उम्मीद है.
वहीं, कार्तिक 160+ के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं, और टीम के लिए आखिरी ओवर में फिनिशर की भूमिका भी निभा सकते हैं.

CSK Plying 11 : चेन्नई का मजबूत मिडिल ऑर्डर

CSK Plying 11
मिडिल ऑर्डर में पांचवें नंबर पर डेवाल्ड ब्रेविस और छठें स्थान पर फिनिशर शिवम दुबे मौजूद रहेंगे. 22 साल के युवा खिलाड़ी ब्रेविस अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली की वजह से 'बेबी एबी' के नाम से जाने जाते हैं. वह टीम के लिए आखिरी ओवर में तेजी से रन बटोरने में माहिर है.

शिवम दुबे CSK के भरोसेमंद फिनिशर हैं, जो कि टीम को अकेले के दम पर आखिरी ओवर में भी मैच जीताने का दम रखते हैं. वहीं, Jamie Overton ऑलराउंडर चोटेिल होने की वजह से आईपीएल 2026 के बचे हुए मैचों से बाहर हो गए हैं.

नकी जगह कप्तान गायकवाड़ और मैनेजमेंट मैट हेरनी को प्लेइंग XI में शामिल कर सकते हैं. हेरनी ने आईपीएल 2026 में चेन्नई के लिए अभी तक कुल 3 मुकाबले खेले हैं. वह जेमी के बतौर रिप्लेसमेंट बेहतरीन साबित हो सकते हैं. मैट हेरनी न्यूजीलैंड के तकड़े पेसर है. जो मिडिल ओवर्स और डेथ में LSG के खिलाफ उपयोगी साबित हो सकते हैं.

CSK Plying XI: गेंदबाजी विभाग में कौन-कौन?

बॉलिंग डिपार्टमेंट की बात करें तो चेन्नई (CSK Plying XI) के पास अकील होसेन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद और मुकेश चौधरी जैसे गेंदबाज मौजूद हैं. अकील वेस्टइंडीज के एक प्रतिभाशाली बाएं हाथ के स्पिनर हैं, जो कि अपनी कसी हुई गेंदबाजी के लिए लोकप्रिय हैं. वह पावरप्ले में नई गेंद से विकेट चटकाने में सक्षम हैं.

अंशुल कंबोज भी अपनी लाइन लेंथ पर गेंदबाजी करने में माहिर हैं, जिससे बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल हो जाता है. जबकि, नूर अहमद और मुकेश चौधरी भी विकेट निकालने की कोशिश में CSK के लिए बड़ा हथियार साबित होंगे.

वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैनेजमेंट गुरजपनीत सिंह को मैदान पर उतार सकता है. लिहाजा, लखनऊ के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK Plying XI) की एकादश बेहद स्ट्रॉग होने वाली है. जो किसी भी दुश्मन टीम का खात्मा करने की काबिलियत रखती है.

LSG के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग XI

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैट हेरनी, अकील होसेन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी

इम्पैक्ट प्लेयर : गुरजपनीत सिंह


5 मैचों में 46 विकेट… IPL 2026 में बोल रही इस टीम के गेंदबाजों की तूती, इनके खिलाफ रन बनाना हुआ नामुमकिन

Tagged:

chennai super kings lucknow super giants CSK vs LSG IPL 2026 CSK Plying XI
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

5 बार

31 मई 2026 को
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com