LSG vs CSK Live Streaming : लखनऊ vs चेन्नई का महायुद्ध! कल रात 7:30, जानें कहां और कैसे देखें LIVE मैच
Published - 14 May 2026, 09:30 AM | Updated - 14 May 2026, 09:35 AM
Table of Contents
LSG vs CSK Live Streaming: आईपीएल 2026 का 59वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों की बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है. हालांकि, लखनऊ प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. अब टीम के लिए यह मैच सिर्फ एक फॉर्मेलिटी के बराबर रह गया है. वहीं, चेन्नई को हर हाल में यह मुकाबला जीतना है.
धोनी की टीम को तीन जीत की दरकरार है. वहीं, फैंस भी इस LSG vs CSK मैच को लाइव देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. चलिए तो जानते हैं कैसे, कब और कहां लखनऊ vs चेन्नई (LSG vs CSK Live Streaming) का महायुद्ध देख सकते हैं?
LSG vs CSK Live Streaming: कब और कहां खेला जाएगा मैच?

लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स का मैच 15 मई को खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में होगी. मैच की शुरूआत भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे से होगी. जबकि, टॉस शाम 7 बजे किया जाएगा.
वहीं, कई रिपोर्ट्स का दावा था कि CSK vs LSG मैच से पहले धोनी टीम के साथ जुड़ने वाले हैं. वह बाकी खिलाड़ियों के साथ ट्रेवल कर रहे हैं. लेकिन अब ताजा खबर के मुताबिक, थाला इस मैच से बाहर रहेंगे.
LSG vs CSK Live Streaming: किस चैनल पर देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
लखनऊ vs चेन्नई (LSG vs CSK Live Streaming) का मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर उपलब्ध रहेगा. आप भारत में आईपीएल 2026 के सभी मैचों को Star Sports Network पर लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं.
खास बात यह है कि आप अपनी पसंदीदा भाषा में भी LSG vs CSK मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के मुख्य चैनल स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ हैं, जो एचडी में भी उपलब्ध हैं.
इस ऐप पर देखें LSG vs CSK लाइव मैच
अगर आप अपने घर पर नहीं हैं, और ट्रेन या बस में सफर कर रहे हैं तो मोबाइल पर भी लखनऊ vs चेन्नई (LSG vs CSK Live Streaming) मैच का आनंद ले सकते हैं.
इसके लिए आपको प्लेस्टोर से यो हॉटस्टार ऐप डाउनलोड करनी होगी. फिर अपने जियो नंबर से लॉग इन करने के बाद सीधा स्पोर्ट्स सेक्शन में जाकर LSG vs CSK मैच पर क्लिक करें. फिर मुकाबले का लुत्फ उठाए. हालांकि, शुरूआती कुछ मिनटों के लिए फ्री में LSG vs CSK मैच देखा जा सकता है.
उसके बाद आपको जियो हॉटस्टार की सदस्यता लेनी होगी. जिसकी कीमत ₹79 प्रति माह से शुरू होती है. आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी सब्सक्रिप्श को ले सकते हैं.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर