LSG vs CSK Pitch Report: इकाना स्टेडियम की पिच ने कर दिया फैसला, लखनऊ vs चेन्नई में स्पिनर्स रौंदेंगे या बैट्समैन उड़ाएंगे रन? यहां देखिए रिपोर्ट
Table of Contents
LSG vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स (LSG vs CSK) के बीच 15 मई को इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में अहम मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा और प्लेऑफ की रेस के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पॉइंट्स टेबल की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने 11 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक हासिल किए हैं और टीम पांचवें स्थान पर मौजूद है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन इस सीजन निराशाजनक रहा है। टीम ने 11 में से सिर्फ 3 मुकाबले जीते हैं, जबकि 8 मैचों में हार मिली है। 6 अंकों के साथ LSG अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है और अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।
LSG vs CSK: इकाना स्टेडियम की पिच कैसी रहेगी?
LSG vs CSK: बल्लेबाज़ों या गेंदबाज़ों में किसका रहेगा दबदबा?
इकाना स्टेडियम की परिस्थितियों को देखते हुए इस मुकाबले (LSG vs CSK) में गेंदबाज़ों का रोल काफी अहम रहने वाला है। खासकर स्पिन गेंदबाज़ मिडिल ओवर्स में मैच का रुख बदल सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम स्पिन के खिलाफ और स्पिन के साथ खेलने में काफी अनुभवी मानी जाती है, जिसका फायदा उन्हें इस मैच में मिल सकता है।
वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स को घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने के लिए बल्लेबाज़ी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। अगर टीम पावरप्ले में मजबूत शुरुआत करती है तो बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है।
तेज गेंदबाजों के लिए भी शुरुआती और डेथ ओवर्स काफी अहम होंगे। स्लोअर बॉल, कटर और यॉर्कर यहां काफी असरदार साबित हो सकते हैं। कुल मिलाकर इकाना की पिच पर एक संतुलित मुकाबला देखने को मिल सकता है, लेकिन गेंदबाज़ों को हल्का फायदा मिलने की उम्मीद ज्यादा नजर आ रही है।
IPL में लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े :
)
कुल IPL मैच : 25
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए जीते गए मैच : 11
पहले गेंदबाज़ी करते हुए जीते गए मैच : 14
पहली पारी का औसत स्कोर : लगभग 170-175 रन
दूसरी पारी का औसत स्कोर : लगभग 150-155 रन
सबसे बड़ा स्कोर : 235/6 (कोलकाता नाइट राइडर्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 2024)
सबसे छोटा स्कोर : 108 (लखनऊ सुपर जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2023)
सबसे बड़े लक्ष्य का सफल पीछा : 177/2 (पंजाब किंग्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 2025)
हर विकेट पर औसत रन : लगभग 27-28 रन
हर ओवर में औसत रन : लगभग 8.1 - 8.8 रन
LSG vs CSK : हेड टू हेड
| आंकड़ा | रिकॉर्ड |
|---|---|
| कुल मैच | 7 |
| लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत | 3 |
| चेन्नई सुपर किंग्स की जीत | 3 |
| बेनतीजा मुकाबले | 1 |