Bhuvneshwar Kumar की टीम इंडिया में वापसी की टूटी सारी उम्मीदें, लगातार अनदेखी पर छलका दर्द कहा: “मैं इस बारे में नहीं सोचता....”
Published - 14 May 2026, 02:27 PM | Updated - 14 May 2026, 02:58 PM
Table of Contents
Bhuvneshwar Kumar: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्रमुख तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का कहर देखने को मिल रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भुवी ने 4 ओवर में सिर्फ 34 रन देकर एक सफलता प्राप्त की थी। जबकि एमआई के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में महज 23 रन देकर चार बल्लेबाजों का शिकार किया था।
जबकि आईपीएल की पर्पल कैप फिलहाल भुवी के सिर की शोभा को बढ़ा रहा है, लेकिन जब उनके टीम इंडिया में वापसी के प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। उन्होंने कहा कि वह टीम इंडिया में वापसी का नहीं सोच रहे हैं, बल्कि आईपीएल में 200 मैच खेलकर खुश हैं।
क्या टीम इंडिया में होगी भुवी की वापसी?
आईपीएल 2026 में दमदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) की वापसी होगी या नहीं, इसपर फिलहाल बीसीसीआई की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इसपर भुवी का कहना है,
“मैं भारत के लिए वापसी के बारे में नहीं सोच रहा हूं। कई साल हो गए हैं जब से मैंने इसके बारे में सोचना या दीर्घकालिक लक्ष्य बनाना छोड़ दिया है, क्योंकि जब भी मैंने ऐसा किया है, यह मेरे लिए कभी कारगर साबित नहीं हुआ।’’
Bhuvneshwar Kumar said : “I am not thinking about a comeback for India. It has been many years since I have stopped keeping or making long-term goals because whenever I have done that, it has never worked for me. I am happy that there are 200 matches, so many wickets, in the… pic.twitter.com/KZK10CbPas
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) May 13, 2026
भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने भारत के लिए आखिरी टी20 मैच 22 नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में खेला था। इस टी20 सीरीज में उन्होंने दो मैचों में सिर्फ एक विकेट लिया था। इसके बाद उनको टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया।
मुझे कुछ महसूस नहीं हो रहा है-Bhuvneshwar Kumar
आईपीएल इतिहास में भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) 200 से अधिक मुकाबले खेलने वाले एकमात्र फास्ट बॉलर हैं। उनके पहले यह उपलब्धि किसी भी तेज गेंदबाज ने हासिल नहीं थी। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में उन्होंने यह कीर्तिमान स्थापित किया था। हालांकि, इस उपलब्धि के बाद भुवी ने कहा,
‘’मुझे खुशी है कि मैंने 200 मैच खेले हैं, पावर प्ले और डेथ ओवरों में इतने विकेट लिए हैं। मुझे लगता है कि यह सब मेरे पिछले वर्षों के प्रदर्शन का फल है। अच्छे साल भी रहे हैं और बुरे साल भी। सच कहूं तो, इस समय मुझे कुछ खास महसूस नहीं हो रहा है।”
बता दें कि, मौजूदा सीजन में भुवी 20 से अधिक बल्लेबाजों को अपना शिकार बना चुके हैं और वह आईपीएल इतिहास के चार संस्करण में 20 से ज्यादा विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज भी हैं।
IPL 2026 में भुवी का जलवा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्रमुख तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने इस सीजन 12 पारियों में 22 विकेट झटके हैं और पर्पल कैप की दौड़ में शीर्ष स्थान पर काबिज हैं। इस दौरान दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने सिर्फ 7.55 की इकॉनमी से रन खर्च किए हैं।
बता दें कि, मौजूदा सीजन में वह पावर प्ले, मिडिल ओवर और डेथ ओवर तीनों जगह पर गेंदबाजी करते हैं। हालांकि, इस प्रदर्शन के दम पर उनकी टीम इंडिया में वापसी होगी, यह कहना फिलहाल जल्दबाजी होगा, लेकिन चयन समिति 36 वर्षींय गेंदबाज को आयरलैंड के खिलाफ वापसी का एक चांस दे सकती है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर