LSG को मिला नया कप्तान, संजीव गोयनका ने इस स्टार बल्लेबाज को सौंपी कमान

Published - 11 Jul 2026, 10:46 AM | Updated - 11 Jul 2026, 11:42 AM

LSG 4

New Captain Announced For LSG's Franchise: इंग्लैंड में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट द हंड्रेड के नए सीजन की शुरुआत 21 जुलाई से होने जा रही है। इस बार का सीजन काफी खास होने वाला है, क्योंकि कई टीमों के मालिक बदल गए हैं। ये नए मालिक आईपीएल से हैं और इसी वजह से उन्होंने अपने द्वारा खरीदी गई टीमों के नाम भी उसी तरह से मिलते-जुलते रखे हैं, जैसे आईपीएल में हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका ने भी द हंड्रेड में अपनी दिलचस्पी दिखाते हुए मैनचेस्टर ऑरिजिनल्स की टीम को खरीदा था। उन्होंने इसका नाम बदलकर मैनचेस्टर सुपर जायंट्स कर दिया। अब आगामी सीजन के लिए टीम ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। गोयनका ने अपनी टीम की कप्तानी दक्षिण अफ्रीका के टी20 कप्तान एडेन मार्करम को सौंपी है।

द हंड्रेड में LSG फ्रेंचाइजी वाली टीम की एडेन मार्करम करेंगे कप्तानी

LSG 5

मैनचेस्टर फ्रेंचाइजी का नाम बदलने के साथ ही कप्तान भी बदल गया है। इस टीम की कप्तानी पिछले सीजन में फिल साल्ट ने की थी, लेकिन वो अब दूसरी टीम का हिस्सा बन गए हैं। ऑक्शन के दौरान ही साफ़ हो गया था कि मैनचेस्टर सुपर जायंट्स नए कप्तान की अगुआई में खेलती नजर आएगी। इस क्रम में LSG फ्रेंचाइजी की टीम ने एडेन मार्करम को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है।

सोशल मीडिया पर मैंचस्टर सुपर जायंट्स ने अपने नए कप्तान का किया ऐलान

मैंचस्टर सुपर जायंट्स ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मार्करम को कप्तान बनाए जाने का ऐलान किया। X पर पोस्ट के साथ लिखा,

"एक नए दौर की शुरुआत, सबसे आगे रहकर नेतृत्व करते हुए — एडेन मार्करम मैनचेस्टर सुपर जायंट्स पुरुष टीम के नए कप्तान हैं।"

बता दें कि मार्करम नीलामी में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी थे। वे तीन 'सुपर जायंट्स' टीमों - मैनचेस्टर (द हंड्रेड), लखनऊ (IPL) और डरबन (SA20) - के साथ कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा हैं।

IPL में भी LSG बना सकती है मार्करम को अपना कप्तान

आईपीएल 2027 में लखनऊ सुपर जायंट्स को भी नए कप्तान की तलाश होगी, क्योंकि ऋषभ पंत ने लीग स्टेज में टीम के एलिमिनेट होने के बाद कप्तानी से इस्तीफ़ा दे दिया था, जिसे टीम मैनेजमेंट ने स्वीकार भी कर लिया था। अब पंत दिल्ली कैपिटल्स में चले गए हैं। ऐसे में LSG अपने नए कप्तान की तलाश में होगी।

विकल्पों में एडेन मार्करम के अलावा मिचेल मार्श और निकोलस पूरन भी मौजूद हैं। अगर मार्करम की कप्तानी में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने द हंड्रेड में टाइटल जीता तो पूरी संभावना है कि उन्हें LSG टीम का कप्तान बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: 6 साल बाद फिर शिफ्ट होगा IPL, UAE या साउथ अफ्रीका नहीं बल्कि इस देश में खेलते नजर आएंगे कोहली-धोनी

Tagged:

LSG Sanjiv Goenka Manchester Super Giants (Men) The Hundred Men 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com