6 साल बाद फिर शिफ्ट होगा IPL, UAE या साउथ अफ्रीका नहीं बल्कि इस देश में खेलते नजर आएंगे कोहली-धोनी

Published - 11 Jul 2026, 09:44 AM | Updated - 11 Jul 2026, 10:46 AM

IPL 2

IPL matches in new country: BCCI ने 2008 में बड़ा फैसला लिया और इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत की। भारत में यह आधिकारिक रूप से आयोजित होने वाला पहला टी20 टूर्नामेंट था। उस समय शायद ही किसी ने सोचा होगा कि आगे चलकर यह लीग क्रिकेट जगत में सबसे बड़ी बन जाएगी। इसकी तर्ज पर लगभग हर टेस्ट नेशन ने अपने यहां फ्रेंचाइजी टी20 लीग की शुरुआत की।

आईपीएल के 19 सीजन हो चुके हैं। इनमें से ज्यादातर सीजन के मैचों का आयोजन भारत में ही हुआ है। हालांकि, कई बार कुछ कारणों से देश के बाहर भी आयोजन कराया गया है। 2009 में चुनाव होने के कारण पूरा सीजन दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। कोरोना काल में भी IPL के मैचों का आयोजन यूएई में कराया गया था। 2021 में आखिरी बार ऐसा हुआ था लेकिन अब लगता है कि 6 साल बाद फिर से लीग के मैच किसी बाहरी देश में हो सकते है।

IPL के मैचों का आयोजन भारत से बाहर होगा?

IPL 3

आप सोच रहे होंगे कि अचानक से आईपीएल के मैचों के देश से बाहर आयोजित होने की चर्चा कैसे होने लगी, तो बता दें कि इसकी वजह से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया है। दरअसल, इस बार ऑस्ट्रेलिया में होने वाली बिग बैश लीग के आगामी सीजन का पहला मैच चेन्नई में होगा।

12 दिसंबर को एमए चिदंबरम स्टेडियम में मेलबर्न रेनेगेड्स का सामना डिफेंडिंग चैंपियन पर्थ स्कॉर्चर्स से होगा। इस तरह BBL के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा, क्योंकि अभी तक एक भी बार लीग का कोई भी मैच देश के बाहर आयोजित नहीं हुआ है।

IPL 2027 के मुकाबले का ऑस्ट्रेलिया में हो सकता है आयोजन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) भारतीय दर्शकों तक पहुंचकर बीबीएल की क्षमता को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। इसीलिए, ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड इस लीग को आम लोगों के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए 38,000 उत्साही प्रशंसकों की भारी भीड़ जुटाने की पूरी कोशिश करेगा।

'द एज' की रिपोर्ट के अनुसार, CA पर्थ या मेलबर्न में IPL का एक मैच आयोजित करके भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने की भी कोशिश करेगा।

ऑस्ट्रेलिया में IPL मैच का आयोजन साबित हो सकता है बड़ा कदम

बीसीसीआई और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच काफी अच्छा तालमेल है। यही कारण है कि भारतीय फैंस में बिग बैश लीग की रूचि बढ़ाने के लिए CA ने चेन्नई में इस सीजन के ओपनिंग मैच कराने का फैसला किया है। ऐसे में बदले में बीसीसीआई आईपीएल 2027 या फिर आगे चलकर एक-दो मैच ऑस्ट्रेलिया में आयोजित कराता है, तो यह एक बड़ा फैसला होगा, क्योंकि इससे लीग के एक्सपोज़र में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: रजत पाटीदार (कप्तान), वैभव, प्रियांश, प्रभसिमरन, प्रिंस, मयंक ... नेपाल दौरे के लिए टीम इंडिया आई सामने

Tagged:

bcci Cricket Australia IPL 2027
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com