रजत पाटीदार (कप्तान), वैभव, प्रियांश, प्रभसिमरन, प्रिंस, मयंक ... नेपाल दौरे के लिए टीम इंडिया आई सामने

Published - 11 Jul 2026, 09:04 AM | Updated - 11 Jul 2026, 09:43 AM

Team India 83

Team India A Squad For Nepal Tour: भारत के इंग्लैंड दौरे के बीच बहुत बड़ी घोषणा हो गई है। टीम इंडिया के खिलाड़ी ऐसे देश में जाकर खेलते नजर आएंगे, जहां का दौरा उन्होंने पहले कभी नहीं किया। ऐसे में इस ऐतिहासिक दौरे की घोषणा होने के साथ ही फैंस में काफी उत्साह है, क्योंकि जिस टीम के खिलाफ BCCI अपनी टीम भेजने वाला है, उसे घर पर टी20 में काफी मजबूत माना जाता है।

दरअसल, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नेपाल ने कल शाम बड़ी घोषणा करते हुए पुष्टि करते हुए बताया कि BCCI ने दौरे के लिए अनुमति दे दी है। इसी वजह से भारत की टीम (Team India A) नेपाल में टी20 सीरीज खेलने आएगी। हालांकि, बोर्ड अपनी मुख्य टीम नहीं भेजेगा लेकिन टीम इंडिया ए में उन खिलाड़ियों को मौका दे सकता है, जो आईपीएल और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा करने में सफल रहे थे।

BCCI ने नेपाल दौरे को दी मंजूरी, Team India A एक्शन में आएगी नजर

Team India 84

नेपाल ने पिछले कुछ सालों में टी20 फॉर्मेट में काफी प्रगति की है। इस टीम ने हाल ही में फरवरी-मार्च में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लिया था, जहां ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी लेकिन इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि, बड़ी टीमों के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलने का मौका नेपाल को नहीं मिलता है, क्योंकि वह एक टेस्ट प्लेइंग नेशन नहीं है।

ऐसे में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल के अध्यक्ष चतुर बहादुर चंद ने बीसीसीआई सचिव देवीजीत सैकिया से मुलाकात की और भारतीय बोर्ड से अनुमति मिलने पर CAN ने टीम इंडिया ए (Team India A) के नेपाल दौरे का ऐलान किया।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि स्कॉटलैंड में ICC कॉन्फ्रेंस के दौरान CAN प्रेसिडेंट चतुर बहादुर चंद, CAN सेक्रेटरी पारस खड्का और BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया के बीच हुई बैठक के बाद इस सीरीज़ की पुष्टि की गई।

टीम इंडिया ए और नेपाल के बीच टी20 सीरीज का शेड्यूल भी आया सामने

इंस्टाग्राम पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल द्वारा शेयर की गई पोस्ट में टीम इंडिया ए (Team India A) के नेपाल दौरे पर खेली जाने वाली टी20 सीरीज के कार्यकम की जानकारी भी गई। इस सीरीज का आयोजन दिसंबर में होगा। सीरीज का पहला मैच 9 दिसंबर को खेला जाएगा। इसके बाद, 11 और 13 दिसंबर को क्रमशः दूसरा और तीसरा टी20 होगा। सभी मैच टीयू इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड, कीर्तिपुर में होंगे।

नेपाल दौरे के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया ए का स्क्वाड

रजत पाटीदार (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, रियान पराग, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, मयंक यादव, गुरनूर बरार, आकिब नबी, सुयश शर्मा, विप्रज निगम

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरी हार के बाद छलका श्रेयस अय्यर का दर्द, टीम के प्रदर्शन को लेकर दिया बड़ा बयान, बताया कहां हुई चूक

Tagged:

bcci Nepal Cricket Team india a Cricket Association of Nepal
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com