इंग्लैंड के खिलाफ तीसरी हार के बाद छलका श्रेयस अय्यर का दर्द, टीम के प्रदर्शन को लेकर दिया बड़ा बयान, बताया कहां हुई चूक

Published - 10 Jul 2026, 05:46 PM | Updated - 10 Jul 2026, 06:24 PM

Shreyas Iyer 5

Shreyas Iyer's statement: इंग्लैंड दौरे पर भारत को पांच मैचों की टी20 सीरीज चार मुकाबलों के बाद ही गंवानी पड़ी है। ब्रिस्टल में खेले गए चौथे मैच में भारतीय टीम को 9 विकेट से हार झेलनी पड़ी और इंग्लैंड ने पहली बार भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने का कारनामा अंजाम दिया।

आयरलैंड के बाद, इंग्लैंड में भी टीम इंडिया को निराशा हाथ लगी। लगातार दो सीरीज हार के कारण भारतीय टीम की काफी आलोचना हो रही है।

इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीसरी हार के बाद श्रेयस अय्यर का बयान

नए कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) पर सवाल उठ रहे हैं, जिन्हें बड़ी उम्मीदों से कप्तान नियुक्त किया गया था। लेकिन उनके कार्यकाल की शुरुआत काफी खराब रही। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद अय्यर भी काफी निराश नजर आए और उन्होंने कुछ अहम बातों का जिक्र किया।

Shreyas Iyer ने स्वीकार स्कोर कम होने की बात, गेंदबाजी प्लान का भी किया खुलासा

Shreyas Iyer 6

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने स्वीकार किया कि भारतीय टीम ने रन कम बनाए थे। वहीं, उन्होंने गेंदबाजी प्लान के बारे में भी बात की। अय्यर ने कहा,

"यह निराशाजनक था। निश्चित रूप से, 158 का स्कोर बोर्ड पर कोई बहुत अच्छा स्कोर नहीं था। और आखिर में हमने देखा कि उन्होंने कितनी तेज़ी से इसे हासिल कर लिया। जब हम गेंदबाजी करने आए, तो मैंने अपने बॉलर्स से कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा उसी लेंथ पर बॉल डालें क्योंकि मिडिल-स्टम्प और लेग-स्टम्प के टॉप पर बॉल होने पर उस पर शॉट खेलना और बाउंड्री मारना बहुत मुश्किल था।

"इसलिए मुझे लगता है कि हम अपनी प्लानिंग को ठीक से लागू करने में थोड़े पीछे रह गए। और हां, हमने देखा कि जब हम पेस बदल रहे थे या कुछ और करने की कोशिश कर रहे थे, तो उन्होंने उन ढीली गेंदों पर रन बनाए।"

खुद की अच्छी पारी से नहीं हुए खुश, टीम की हार को लेकर बयां किया दर्द

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 में काफी अच्छी बल्लेबाजी और 80 रनों की नाबाद पारी खेली। हालांकि, अय्यर अपनी शानदार पारी के बावजूद टीम को जीत न मिलने से निराश थे। भारतीय कप्तान ने कहा,

"मैं अपने प्रदर्शन से निश्चित रूप से खुश हूं, लेकिन अगर उससे टीम को जीत नहीं मिलती, तो उसका कोई खास मतलब नहीं रह जाता। इस बात से निराशा हुई है क्योंकि जब भी मैं खेलता हूं, तो अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूँ और यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मेरी टीम जीते। लेकिन दुर्भाग्य से, आज ऐसा नहीं हो पाया। अब अगले मैच का इंतजार है।"

बता दें कि टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए थे, जिसे इंग्लैंड ने 14वें ओवर में ही 1 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। अब 11 जुलाई को साउथैम्पटन में दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला खेला जाएगा।

Tagged:

team india shreyas iyer ENG vs IND T20I Series
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com