टीम इंडिया में नहीं मिला मौका, तो इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड का थामा दामन

Published - 09 Jul 2026, 06:09 PM | Updated - 09 Jul 2026, 06:53 PM

Team India 82

टीम इंडिया (Team India) में जगह बना पाना आसान काम नहीं है। कई खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के बावजूद सालों से भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। इसकी वजह कई बार अधिक स्पर्धा या फिर टीम मैनेजमेंट का भरोसा न होना भी है। इसी वजह से कई खिलाड़ी मिले ब्रेक का फायदा उठाकर इंग्लैंड का रूख कर लेते हैं।

ऐसा ही कुछ बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर ने किया है। साई किशोर को भारतीय (Team India) स्क्वाड में मौके नहीं मिल रहे हैं। अब हर्ष दुबे और मानव सुथार उनसे आगे हो गए हैं। इंडिया ए में भी तमिलनाडु के इस स्पिनर को नहीं चुना जा रहा है। ऐसे में साई किशोर ने इंग्लैंड में जाकर खेलने का फैसला किया है।

इंग्लैंड में खेलेगा Team India का स्पिनर

Team India 81

साई किशोर एक बार फिर से इंग्लैंड जाकर काउंटी क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। भारत का घरेलू सीजन अभी शुरू नहीं हुआ है। इसी वजह से साई के पास कुछ समय है, जिसका इस्तेमाल वो काउंटी में रेड बॉल क्रिकेट खेलकर करेंगे। इसके लिए उन्होंने ग्लूस्टरशायर की टीम को ज्वाइन किया है।

2026 काउंटी चैंपियनशिप सीज़न के आखिरी छह मैचों में 29 साल का यह खिलाड़ी ग्लूस्टरशायर के लिए उपलब्ध रहेगा। वह 20 अगस्त से चेल्टनहम में वॉर्सेस्टरशायर के खिलाफ़ ग्लूसेस्टरशायर के चैंपियनशिप मैच से खेलना शुरू करेंगे। इसके बाद ब्रिस्टल में डर्बीशायर और मिडलसेक्स के खिलाफ मैच होंगे। डरहम, लंकाशायर और केंट के खिलाफ़ घरेलू मैदान से बाहर मैच खेले जाएंगे।

काउंटी में वापसी की साई सुदर्शन ने बताई वजह

साई सुदर्शन को टीम इंडिया (Team India) और इंडिया ए दोनों में ही मौके नहीं मिल रहे हैं। इसी वजह से उन्हें इंग्लैंड की परिस्थितियों में ज्यादा खेलने का अनुभव नहीं है। पिछले साल उन्होंने सिर्फ एक मैच के लिए सरे की टीम को ज्वाइन किया था। ऐसे में इंग्लिश कंडीशन में खुद के स्किल्स टेस्ट करने को लेकर साई काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा,

"मैं हमेशा से इंग्लिश कंडीशंस में अपनी स्किल्स को आज़माना चाहता था, और मैनेजमेंट से बात करने के बाद मुझे पता चल गया कि यह मेरे लिए एकदम सही है। मैं जर्सी पहनने, ब्रिस्टल और चेल्टनहैम में फ़ैन्स से मिलने और अपना योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।"

साई किशोर के जुड़ने से ग्लूस्टरशायर के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट उत्साहित

भारत (Team India) का जब भी कोई खिलाड़ी काउंटी में जाता है तो निश्चित रूप से टीमों को फायदा मिलता है। आर साई किशोर भी एक जबरदस्त स्पिनर हैं। इसके अलावा बल्लेबाजी में भी योगदान देने की क्षमता रखते हैं। ग्लूस्टरशायर के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट जॉन लुईस ने कहा,

"हम साई किशोर को टीम में शामिल करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। वह एक साबित और अनुभवी क्रिकेटर हैं, जो हमारी टीम को बहुत मजबूती देंगे।"

साई किशोर का फ़र्स्ट-क्लास रिकॉर्ड बहुत शानदार रहा है, जिसमें उन्होंने 24.21 की औसत से 223 विकेट लिए हैं, लेकिन पिछला साल उनके लिए मुश्किल भरा रहा और हाल ही में हुए IPL सीज़न में वे गुजरात टाइटंस के लिए सिर्फ़ तीन मैच ही खेल पाए। ऐसे में वो भी ग्लूस्टरशायर की तरफ से अच्छा प्रदर्शन करने को बेकरार होंगे, ताकि टीम इंडिया (Team India) में भी मौका मिल सके।

यह भी पढ़ें: इस वजह से एशियन गेम्स के लिए वीवीएस लक्ष्मण को BCCI ने बनाया कोच, जाने क्यों होगी गंभीर की छुट्टी?

Tagged:

team india County Championship R Sai Kishore Gloucestershire
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com