इस वजह से एशियन गेम्स के लिए वीवीएस लक्ष्मण को BCCI ने बनाया कोच, जाने क्यों होगी गंभीर की छुट्टी?
Table of Contents
Asian Games 2026: इस साल अब भारत की पुरुष क्रिकेट टीम को किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेना है। साल की शुरुआत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन हुआ था, जिसमें टीम इंडिया ने बाजी मारी थी। अब अगला मल्टी-टीम इवेंट एशियन गेम्स होगा, जिसका आयोजन जापान में सितंबर-अक्टूबर में होगा।
इस बार भी एशियन गेम्स (Asian Games) में स्पोर्ट्स में क्रिकेट शामिल है। पिछली बार पुरुष और महिला दोनों वर्गों में भारत ने ही गोल्ड मेडल जीता था। इस बार भी टीम इंडिया की नजर अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराने पर होगी। इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया जा रहा है कि एशियन गेम्स में गौतम गंभीर हेड कोच नहीं होंगे।
Asian Games में गंभीर के बजाय लक्ष्मण निभाएंगे हेड कोच का रोल
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर हैं, जो फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर टीम के साथ हैं। वहां पर भारत पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद तीन वनडे भी खेलेगा। गंभीर ने 2024 में पद संभाला था और उनका कार्यकाल 2027 के अंत तक है।
ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि एशियन गेम्स (Asian Games) में भी टीम इंडिया उनकी हो कोचिंग में खेलेगी लेकिन अब जानकारी सामने आ रही है कि इसमें पूर्व भारतीय बल्लेबाज और बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड वीवीएस लक्ष्मण मुख्य कोच के रूप में नजर आएंगे।
लक्ष्मण को खास वजह से एशियन गेम्स के लिए बनाया जा सकता है हेड कोच

दरअसल, एशियन गेम्स (Asian Games) का आयोजन 19 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होना है। वहीं, भारत को 27 सितंबर से 17 अक्टूबर तक घर पर वेस्टइंडीज की मेजबानी करनी है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच पांच टी20 और तीन वनडे खेले जाएंगे। ऐसे में टी20 सीरीज के शुरूआती मैचों का टकराव एशियन गेम्स से होगा। यही वजह है कि गौतम गंभीर के लिए दोनों जगह बतौर हेड कोच साथ रहना मुमकिन नहीं होगा।
ऐसे में एशियन गेम्स के लिए वीवीएस लक्ष्मण को भारतीय टीम का हेड कोच बनाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में तो ये भी कहा जा रहा है कि उससे पहले जिम्बाब्वे दौरे और अगर बांग्लादेश का दौरा भी होता है तो इन दोनों जगह भी लक्ष्मण ही हेड कोच होंगे। अब देखना होगा कि BCCI की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि कब होती है।
एशियन गेम्स (Asian Games) के लिए भारत का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी