जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में भी इग्नोर हुए RCB के खिलाड़ी, पाटीदार-क्रुणाल-रसिख को जगह ना मिलने की वजह का खुलासा
RCB's player ignored for Zimbabwe Tour: पिछले दो आईपीएल सीजन से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का दबदबा देखने को मिला है। दोनों सीजन बेंगलुरु की टीम ने पहले लीग स्टेज में अच्छा किया और फिर प्लेऑफ में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दो बार चैंपियन बनने का कारनामा करने में कामयाबी हासिल की। आमतौर पर जो टीम चैंपियन बनती है, उसके खिलाड़ियों को टीम इंडिया में भी तवज्जो मिलती है लेकिन हालिया समय में ऐसा देखने को नहीं मिला है।
आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए स्क्वाड साथ ही घोषित किए गए थे। इस दौरान RCB के एक भी खिलाड़ी का चयन नहीं हुआ, जबकि कयास लगाए जा रहे थे कि कप्तान रजत पाटीदार, ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार व रसिख सलाम को मौका मिल सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब जिम्बाब्वे दौरे पर खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए भी इन सभी को नजरअंदाज कर दिया गया है।
जिम्बाब्वे दौरे के लिए RCB के एक भी खिलाड़ी को T20 स्क्वाड में नहीं मिली जगह

इंग्लैंड दौरे के बीच में ही BCCI ने जिम्बाब्वे दौरे पर होने वाले तीन टी20 के लिए भारत के 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया। इस दौरान लगभग 7 मुख्य खिलाड़ियों को स्क्वाड में जगह नहीं मिली, जो इंग्लैंड सीरीज का हिस्सा हैं। इसी वजह से दो पुराने खिलाड़ियों की वापसी हुई है, जबकि चार अनकैप्ड प्लेयर्स को भी मौका मिला है।
इतने बदलाव के बावजूद किसी भी आरसीबी के खिलाड़ी की किस्मत नहीं चमकी और अच्छा करने के बावजूद मौका नहीं मिला। फैंस के बीच में भी इस चीज को लेकर काफी बात हो रही है कि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद बेंगलुरु की टीम के खिलाड़ियों को नजरअंदाज क्यों किया जा रहा है, तो इसकी वजह हम बताते हैं।
इस शख्स की वजह से RCB के खिलाड़ियों को टी20 टीम में नहीं मिल रही जगह
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ियों का भारत की टी20 टीम से नजरअंदाज किए जाने का सिलसिला काफी समय से चल रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह हेड कोच गौतम गंभीर को माना जाता है। गंभीर को लेकर कहा जाता है कि वो RCB की टीम को पसंद नहीं करते हैं। आईपीएल में भी जब वो एक खिलाड़ी के रूप में खेलते थे तो बेंगलुरु के खिलाफ उनका अलग ही जोश रहता था। वहीं, LSG के मेंटर जब बने थे तो विराट कोहली के साथ काफी लड़ाई भी हुई थी।
इन्हीं सब कारणों से माना जाता है कि गौतम गंभीर को RCB और उसके खिलाड़ियों से चिढ़ होती है। यही वजह है कि उस टीम के खिलाड़ियों का चयन टी20 में नहीं किया जाता है। वहीं, टेस्ट और वनडे में भी RCB के खिलाड़ी न के बराबर हैं।
जिम्बाब्वे सीरीज के लिए टीम इंडिया का टी20 स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।
यह भी पढ़ें: प्रैक्टिस के दौरान वैभव सूर्यवंशी हुए चोटिल, तीसरा टी20 कर सकते हैं मिस, ये खिलाड़ी करेगा रिप्लेस