प्रैक्टिस के दौरान वैभव सूर्यवंशी हुए चोटिल, तीसरा टी20 कर सकते हैं मिस, ये खिलाड़ी करेगा रिप्लेस
Published - 07 Jul 2026, 12:16 PM | Updated - 07 Jul 2026, 12:47 PM
Table of Contents
Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया को आयरलैंड के हाथों 2-0 से एक शमनाक हार का सामना करना पड़ा था, इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंची जहां सीरीज का पहला टी20 मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था. वहीं दूसरे टी20 मुकाबले को इंग्लैंड की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 6 विकेट के अंतर से जीत लिया था.
भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 7 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट बिज क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा, लेकिन इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर आ रही है.
नेट्स में Vaibhav Suryavanshi हुए चोटिल

इंग्लैंड दौरे पर नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास के दौरान युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के साथ एक दर्दनाक घटना हुई. ट्रेंटब्रिज मैदान पर थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु की तेज शॉर्ट गेंद को पुल करने की कोशिश में वैभव चूक गए और गेंद उनके सीने व पेट के बीच वाले हिस्से में जा लगी.
गेंद लगते ही वह दर्द से कराह उठे और तुरंत नेट्स में ही बैठ गए. इसके बाद अभ्यास को कुछ देर के लिए रोक दिया गया, सपोर्ट स्टाफ ने उन्हें पानी पिलाया और उनकी हालत का जायजा लिया. थोड़ी देर आराम करने के बाद स्थिति सामान्य होने पर उन्होंने दोबारा अभ्यास शुरू किया.
तीसरे टी20 से बाहर हो सकते अब Vaibhav Suryavanshi
जिस तरह से वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) दर्द में दिखे, उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि वह सीरीज का तीसरा टी20 मैच अपनी इस चोट के चलते मिस कर सकते हैं और उनकी जगह एक बार फिर संजू सैमसन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं.
बता दें कि वैभव सूर्यवंशी के लिए उनका डेब्यू मैच कुछ ख़ास नहीं रहा था और मात्र 14 रन की एक छोटी पारी खेलकर वह पवेलियन लौट गए थे. हालांकि उन्होंने अपनी इस छोटी पारी के दौरान ही 2 शानदार छक्के लगा डाले थे.
मुकाबले के लिए कुछ ऐसी है 15 सदस्यीय टीम इंडिया
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा
Tagged:
Vaibhav Suryavanshiऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।