राहुल द्रविड़ के बेटे ने खेली करियर की सबसे बड़ी पारी, तूफानी बल्लेबाजी करते हुए पिता का सिर गर्व से किया ऊंचा
Table of Contents
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का करियर शानदार रहा। खिलाड़ी के तौर पर द्रविड़ ने अपनी ठोस तकनीक के दम पर दुनिया भर के खूंखार गेंदबाजों के हौसले पस्त करने का काम किया। उन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों में सफलता पाई। इसके बाद, जब द्रविड़ ने संन्यास लिया तो फिर कोचिंग में अपना योगदान दिया। पहले जूनियर लेवल पर काम किया और भारतीय टीम से जुड़े। इस दौरान उनके कार्यकाल का अंत टी20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत के साथ हुआ।
अब अपने पिता राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के नक्शेकदम पर उनके दोनों बेटे समित और अन्वय भी क्रिकेट में करियर बना रहे हैं। बड़े बेटे समित कई सालों से चर्चा में हैं और महाराजा टी20 ट्रॉफी में हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, छोटे बेटे अन्याव इंडिया अंडर-19 टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं, जहां दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मुकाबले खेले जा रहे हैं। दूसरे वनडे में समित ने शानदार पारी खेली, जिसकी चर्चा हर तरफ है।
भारत की U19 टीम के लिए Rahul Dravid के छोटे बेटे ने खेली अपने करियर की सबसे बड़ी पारी

हम्बनटोटा में श्रीलंका अंडर-19 टीम के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय अंडर -19 टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी लेकिन शुरूआती झटकों के कारण मुश्किलों में घिर गई। कप्तान समेत टॉप-ऑर्डर के चारों बल्लेबाज 100 रनों के अंदर ही पवेलियन लौट गए।
ऐसे मुश्किल समय में अपने पिता राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की तरह ही अन्वय ने दीवार बनने का काम किया लेकिन उन्होंने सुरक्षात्मक रवैया अपनाने के बजाय आक्रामकता के साथ बल्लेबाजी की और अपनी टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला ।
अन्वय द्रविड़ ने 67 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली, जो उनके अंडर-19 करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। उन्होंने 129.85 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इस दौरान नौ चौके और एक छक्का भी लगाया।
अन्वय ने पांचवें विकेट लिए की शतकीय साझेदारी
राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के छोटे बेटे ने अपनी शानदार पारी से भारतीय पारी को संभालने का काम किया। उन्होंने अपनी टीम के साथी अर्जुन राजपूत (76) के साथ 145 रनों की साझेदारी की। अन्वय का विकेट 44वें ओवर में 263 के स्कोर पर लगा। इस साझेदारी की मदद से भारतीय टीम शुरुआती झटकों के बावजूद 285 का स्कोर खड़ा करने में सफल रही।
डेब्यू पर अन्वय द्रविड़ रहे थे फ्लॉप
इसी दौरे के पहले मैच में भारत की अंडर-19 टीम के लिए राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे ने अपना डेब्यू किया था। हालांकि, विकेटकीपर-बल्लेबाज का प्रदर्शन अपने पहले मैच में खास नहीं रहा और वह 19 गेंदों में 14 रन ही बना पाए थे। हालांकि, अन्य बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के कारण 321 के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी।
यह भी पढ़ें: क्या हो गया पाकिस्तानी दिग्गज क्रिकेट वसीम अकरम का निधन? खुद पत्नी ने बताई पूरी सच्चाई