क्या हो गया पाकिस्तानी दिग्गज क्रिकेट वसीम अकरम का निधन? खुद पत्नी ने बताई पूरी सच्चाई

Published - 06 Jul 2026, 01:03 PM | Updated - 06 Jul 2026, 01:48 PM

Wasim Akram

Wasim Akram Death: पाकिस्तान के दिग्गज वसीम अकरम किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। एक खिलाड़ी के रूप में अपने करियर के दौरान उन्होंने दुनिया भर के बल्लेबाजों को अपनी तेज गेंदबाजी से परेशान किया। अकरम की गेंद को स्विंग करने की कला उन्हें अन्य तेज गेंदबाजों से अलग बनाती थी। इसके अलावा बल्लेबाजी में भी कई बार कमाल किया है। यही कारण है कि क्रिकेट जगत में उन्हें हर कोई जानता है।

ऐसे में वसीम अकरम (Wasim Akram) से जुड़ी कोई खबर आती है तो सबका ध्यान जाता है। इस बीच अकरम को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इस पूर्व तेज गेंदबाज का निधन हार्ट अटैक से हो गया है।

Wasim Akram का दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ निधन

Wasim Akram 1

सोशल मीडिया के दौरा में किसी भी बड़ी हस्ती के निधन की खबर आती है तो कुछ ही समय में वायरल हो जाती है। फिर वो चाहे सच हो या झूठ, उसको लेकर फैंस शोक व्यक्त करने लगते हैं। ऐसा ही कुछ वसीम अकरम (Wasim Akram) को लेकर हुआ है। वसीम को लेकर हाल ही में दावा किया गया कि उनका हार्ट अटैक यानी दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया है।

पति के निधन की अफवाहों का शनीरा अकरम ने बताया पूरा सच

मनगढ़ंत वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए फैली अफवाहों ने वसीम अकरम (Wasim Akram) की सेहत को लेकर फैंस के बीच चिंता पैदा कर दी। अब इस दिग्गज की पत्नी शनीरा अकरम ने पूरे मामले की सच्चाई बताई है।

शनीरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक खास वीडियो शेयर किया है, जिससे साफ़ हो गया कि वसीम अकरम पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके निधन की खबरें झूठी हैं।

शनीरा ने शेयर किया वसीम अकरम का जिम करते हुए वीडियो

वसीम अकरम की पत्नी शनीरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया, जो उनके पति के जिम सेशन का है। इस दौरान अकरम को जिम में पसीना बहाते हुए देखा जा सकता है। वह बिना किसी परेशानी के एक्सरसाइज कर रहे हैं।

इस तरह शनीरा ने अपने पति के निधन की अफवाहों पर पूर्ण विराम लगा दिया। शनीरा ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा,

"फ़ेक न्यूज़ और AI वीडियो के जवाब में, मैंने अभी आपके लिए यह वीडियो बनाया है। जैसा कि आप देख सकते हैं, वह जिम में हैं और ठीक लग रहे हैं!"

शनीरा अकरम के पोस्ट के बाद, फैंस ने राहत की सांस ली और वसीम अकरम की लंबी उम्र की कामना करते नजर आए। वहीं, कुछ ने उनकी फिटनेस को देखते हुए प्रेरणा बताया।

यह भी पढ़ें: IND vs ENG 3rd T20: बदल गया मैच का टाइम, अब जानें कब शुरू होगा मुकाबला

Tagged:

Pakistan Cricket Team Wasim Akram Wasim Akram Wife
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com