IND vs ENG 3rd T20: बदल गया मैच का टाइम, अब जानें कब शुरू होगा मुकाबला

Published - 06 Jul 2026, 10:55 AM | Updated - 06 Jul 2026, 11:16 AM

IND Vs ENG 7

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था. फिर दूसरे टी20 को इंग्लैंड ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 4 विकेट के अंतर से जीत लिया था.

अब इन दोनों टीमों के बीच 7 जुलाई मंगलवार को सीरीज का तीसरा टी20 मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. यह मुकाबला कब और कहां खेला जयेगा, यही हम आपकों अपने इस खास लेख में बताएंगे.

रात 10 बजे से खेला जायेगा IND vs ENG तीसरा टी20

Ind Vs Eng 5

IND vs ENG दूसरा टी20 मैच भले ही शाम 7 बजे से खेला गया हो, लेकिन अब सीरीज का दूसरा टी20 मैच रात 10 बजे से खेला जायेगा.

भारत में भी टी20 मैच शाम 7 बजे से ही होते हैं. ऐसे में भारतीय फैंस को इस टाइमिंग की आदत नहीं है. अगर भारतीय फैंस को यह मुकाबला देखना है, तो उन्हें देर रात तक जागना होगा, क्योंकि यह मैच भारतीय समयनुसार करीब 2 बजे तक खत्म होगा.

इंग्लैंड लेना चाहेगी सीरीज में 2-0 की बढ़त

इंग्लैंड जहां इस मुकाबले को जीत सीरीज में 2-0 की बढ़त लेना चाहेगी. वहीं टीम इंडिया 1-1 से बराबरी पर आना चाहेगी. भारत का फॉर्म अच्छा नहीं है, ऐसे में अंग्रेजों के पास पूरा मौका है कि इस मुकाबले को भी जीत सीरीज में एक अजेय बढ़त हासिल कर लें.

वहीं टीम इंडिया एक बार फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से अब तक टीम इंडिया एक भी मैच जीत नहीं पाई है.

IND vs ENG दूसरे टी20 के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड

यह भी पढ़ें: पृथ्वी शॉ की शादी टूटी, गर्लफ्रेंड ने चीट करते हुए पकड़ा, सोशल मीडिया पर बताई सच्चाई

Tagged:

Ind vs Eng
Vineet Kishor

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com