पृथ्वी शॉ की शादी टूटी, गर्लफ्रेंड ने चीट करते हुए पकड़ा, सोशल मीडिया पर बताई सच्चाई

Published - 05 Jul 2026, 03:12 PM | Updated - 05 Jul 2026, 03:48 PM

Prithvi Shaw

Prithvi Shaw cheated Akriti Agarwal: भारत के लिए कम उम्र में ही तीनों फॉर्मेट खेलने में कामयाब रहने वाले पृथ्वी शॉ एक बार फिर गलत कारणों से चर्चा में आ गए हैं। शॉ के लिए पिछले कुछ साल अच्छे नहीं रहे हैं। मैदान में किए गए प्रदर्शन से ज्यादा वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरते रहे हैं। पृथ्वी का रिलेशनशिप पहले निधि तपाड़िया के साथ था, लेकिन दोनों का रिश्ता 2023 में खत्म हो गया।

इसके बाद काफी समय तक पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) सिंगल रहे लेकिन फिर उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल को डेट किया। कुछ समय तक डेटिंग के बाद, दोनों ने इसी साल मार्च में सगाई कर ली थी और जल्द इनकी शादी होने के आसार थे लेकिन अब लगता है कि इनका रिश्ता टूट गया है।

Prithvi Shaw ने अपनी मंगेतर को किया चीट?

Prithvi Shaw 1

सोशल मीडिया X पर पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल की इंस्टाग्राम स्टोरी का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि उसे कुछ घंटों बाद ही हटा दिया गया। इस स्टोरी के अनुसार, आकृति को शायद एक बार फिर से धोखा मिला है।

उन्होंने पृथ्वी शॉ का नाम तो नहीं लिया लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से कहा कि एक स्टेप आगे बढ़ने के बावजूद उनके साथ धोखा हुआ। सब कुछ सही है। हर एक अफवाह सही है। जो भी आपने सोशल मीडिया पर उसके बारे में देखा।

एक-दूसरे को अनफॉलो, आकृति ने शॉ के साथ के पोस्ट हटाए

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और आकृति अग्रवाल दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जब से ये दोनों साथ में आए हैं, उसके बाद से कई तस्वीरें पोस्ट की हैं और वीडियो भी शेयर किए। हालांकि, अब दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। वहीं, आकृति ने तो सगाई के सभी पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हटा दिए। हालांकि, शॉ ने अभी तक ऐसा नहीं किया है। इस मामले पर उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया भी नहीं आई है।

IPL 2026 में पूरे सीजन बेंच पर रहे पृथ्वी शॉ

एकसमय पृथ्वी शॉ को लेकर काफी हाइप था और उन्हें टीम इंडिया का अगला बड़ा सुपरस्टार माना जा रहा था लेकिन कुछ ही सालों में उनका करियर अर्श से फर्श तक पहुंच गया। शॉ को इस बार तो आईपीएल में एक भी मैच के लिए प्लेइंग XI में नहीं चुना गया। उन्हें ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था।

यह भी पढ़ें: 3 बड़े कारण, क्यों लगातार मिल रही टीम इंडिया को हार, जानें किस वजह से नहीं हो रही जीत नसीब

Tagged:

team india Prithvi Shaw Delhi Capitals Akriti Agarwal
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com