3 बड़े कारण, क्यों लगातार मिल रही टीम इंडिया को हार, जानें किस वजह से नहीं हो रही जीत नसीब
Table of Contents
3 Reasons Behind Team India's defeats: एक समय टी20 में भारत को हराना बेहद मुश्किल नजर आता था लेकिन पिछले चार मैचों में से तीन बार शिकस्त का सामना करना पड़ा है। 2024 से लेकर 2026 तक दो टी20 वर्ल्ड कप हुए और दोनों ही बार टीम इंडिया चैंपियन बनी। पिछली बार जब रोहित शर्मा को सूर्यकुमार ने कप्तान के रूप में रिप्लेस किया था तो उसके बाद भी जीत का सिलसिला जारी रहा था लेकिन इस बार सूर्या को रिप्लेस करने वाले श्रेयस अय्यर की शुरुआत अच्छी नहीं रही है।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की आयरलैंड में रही। इस दौरान दो मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया (Team India) को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। यह पहला मौका था जब आयरलैंड ने भारत को इंटरनेशनल क्रिकेट में हराया। इसके बाद, इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया लेकिन दूसरे में इंग्लैंड ने 4 विकेट से बाजी मारी। ऐसे में इस लेख में हम आपको भारत की लगातार हार के पीछे तीन कारण बताने जा रहे हैं।
इन 3 कारणों से Team India को मिल रही है लगातार हार
1. प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी

भारत को साल 2027 में वनडे वर्ल्ड कप होना है। इसी वजह से टी20 फॉर्मेट में जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया जा रहा है, ताकि इनका वर्कलोड मैनेज किया जा सके। इसके अलावा, ज्यादा से ज्यादा वनडे मुकाबले खेलने के लिए उपलब्ध रहें। यही कारण है कि इन दोनों को आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) में नहीं चुना गया।
वहीं, नितीश कुमार रेड्डी चोटिल होने की वजह से और मोहम्मद सिराज भी फिटनेस संबंधी समस्याओं के कारण बाहर हो गए। इनकी सभी की कमी भरने में युवा खिलाड़ी नाकाम रहे हैं।
2. ओपनर्स का साथ में अच्छा करने में नाकाम होना
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे को मिलाकर अभी तक चार खेले गए हैं लेकिन इसमें एक भी मैच ऐसा नहीं रहा, जब टीम इंडिया (Team India) की तरफ से दोनों ओपनिंग बल्लेबाज ने अच्छा किया हो। आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में अभिषेक ने 49 रन बनाए लेकिन संजू सैमसन 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद, दूसरे मैच में दोनों ही खाता खोलने में नाकाम रहे।
इसके बाद, इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में अभिषेक ने 59 रन बनाए लेकिन सैमसन 1 रन बनाकर चलते बने। दूसरे मैच में भारत ने अभिषेक के साथ वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया लेकिन वह सिर्फ 14 रन बना पाए। वहीं, अभिषेक ने 43 रन बनाए। इस तरह टीम इंडिया (Team India) की हार की वजह ओपनर्स का साथ में अच्छा न करना भी है।
3. श्रेयस अय्यर के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तानी के अनुभव की कमी
टीम इंडिया (Team India) के लिए श्रेयस अय्यर ने अभी तक चार ही टी20 में कप्तानी की है। इसी वजह से उनके पास इंटरनेशनल क्रिकेट में लीडरशिप का ज्यादा अनुभव नहीं है। आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अय्यर को जरूर कामयाबी मिली है लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा है। आयरलैंड और इंग्लैंड दोनों जगह ही गेंदबाजों का इस्तेमाल और टीम कॉम्बिनेशन सही नहीं रहा है।