6,6,6,6,6....CSK के खिलाड़ी ने मचाया गदर, ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर इतनी गेंदों में बना डाले 60 रन
Table of Contents
IPL 2026 के समापन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के भारतीय खिलाड़ी अलग-अलग जगहों पर खेल रहे हैं। जहां सरफराज खान भारतीय टीम के साथ साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट के रूप में श्रीलंका दौरे पर हैं। वहीं, कई अन्य प्रमुख खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। 23 अगस्त से रेड बॉल टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी की शुरुआत हुई है और इसमें भी पांच बार की चैंपियन टीम के कई प्लेयर शामिल हैं।
दलीप ट्रॉफी के मौजूदा संस्करण की शुरुआत क्वार्टर-फाइनल मुकाबलों से हुई है। पहले ही दिन एक खिलाड़ी ने अपनी टीम के लिए मुश्किल समय में आकर तूफानी बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया। यह खिलाड़ी हाल ही में CSK के लिए खेलते हुए नजर आया था और इसकी खासियत गेंदबाजी लेकिन इस बार बल्ले से तबाही मचाकर सुर्खियां बटोरी हैं।
CSK के अंशुल कंबोज की वेस्ट जोन के खिलाफ धुआंधार पारी

बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी 2026 के दूसरे क्वार्टरफाइनल मुकाबले के पहले दिन वेस्ट जोन के खिलाफ नॉर्थ जोन की तरफ से बल्ले के साथ अंशुल कंबोज ने चौके-छक्कों की बारिश कर दी। नंबर-9 पर बल्लेबाजी करने आए कंबोज ने शुरुआत से ही आक्रामक रवैया अपनाया और खुलकर शॉट खेले।
उन्होंने 49 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, आउट होने से पहले 52 गेंदों में 115.38 की स्ट्राइक रेट से 60 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में पांच चौके और पांच छक्के शामिल रहे।
अंशुल के अर्धशतक से नॉर्थ जोन ने बनाया 251 का स्कोर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली नॉर्थ जोन की टीम का स्कोर एक समय 117/2 था लेकिन यहां से विकेटों के गिरने का सिलसिला शुरू हुआ। 161 के स्कोर पर 7 विकेट गिर गए। इसके बाद, अंशुल कंबोज आए और उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए अपनी 60 रनों की तेजतर्रार पारी से स्कोर को 251 तक ले जाने में अहम भूमिका अदा की।
नॉर्थ जोन की पहली पारी में अंशुल ने सबसे ज्यादा रन बनाए। वहीं, आयुष बदोनी ने भी 57 गेंदों में 51 रनों की आक्रामक पारी खेली, जबकि आयुष दोशेजा के बल्ले से 42 रन आए।
CSK के लिए IPL 2026 में गेंद से किया था कमाल
अंशुल कंबोज ने आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आखिरी के कुछ मैचों को हटा दें तो बहुत ही शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने CSK के लिए लगातार विकेट चटकाए और अपनी टीम के लिए सीजन में हाईएस्ट विकेट-टेकर रहे। अंशुल ने 14 मैचों में 25.23 की औसत से 21 विकेट झटके। वहीं, उनका इकॉनमी रेट 10.52 रहा।
यह भी पढ़ें: श्रीलंका दौरा खत्म होते ही यशस्वी जायसवाल पर गिर सकती है गाज, इस बड़ी गलती की वजह से लग सकता है बैन