टीम इंडिया में लगातार नजरअंदाज हो रहे इस खिलाड़ी ने दलीप ट्रॉफी में बरपाया कहर, 167 रन ठोक चयनकर्ताओं को दिया करारा जवाब
Table of Contents
टीम इंडिया (Team India) में जगह बनाने के लिए इतनी ज्यादा स्पर्धा है कि कई खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन के बावजूद सेलेक्ट नहीं किया जाता है। ऐसा ही कुछ स्पिन ऑलराउंडर शाहबाज अहमद के साथ भी हो रहा है। बाएं हाथ के खिलाड़ी शाहबाज को घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त खिलाड़ी माना जाता है। उनके आंकड़े भी काफी अच्छे हैं।
इसके बावजूद उन्हें रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल के कारण लगातार नजरअंदाज किया गया। वहीं, अब मानव सुथार की एंट्री से शाहबाज के लिए चीजें और मुश्किल हो गई हैं। हालांकि, इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया (Team India) से बाहर होने के बावजूद अपने हौसले पस्त नहीं होने दिए और दलीप ट्रॉफी 2026 की शुरुआत 167 रनों की जबरदस्त शतकीय पारी के साथ की है।
नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ शाहबाज अहमद की जबरदस्त पारी

बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु में हो रहे दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले क्वार्टरफाइनल में ईस्ट जोन का सामना नॉर्थ ईस्ट जोन से हो रहा है। इस मैच में ईस्ट जोन की पहली पारी के दौरान शाहबाज अहमद ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने पहले दिन खेल खत्म होने से पहले अपना शतक पूरा किया। वहीं, दूसरे दिन 150 का आंकड़ा पार किया और फिर 167 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे।
शाहबाज ने फर्स्ट क्लास करियर का बनाया सर्वोच्च स्कोर
ईस्ट जोन की पारी के अंतिम विकेट के रूप में आउट होने से पहले शाहबाज अहमद ने 244 गेंदों का सामना किया। इस दौरान बाएं हाथ के खिलाड़ी ने 17 चौके और चार छक्के भी जड़े। यह शाहबाज के फर्स्ट क्लास करियर का बेस्ट स्कोर भी है। इससे पहले उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 116 था।
पहले क्वार्टरफाइनल में ईस्ट जोन के लिए शाहबाज अहमद के अलावा सुदीप कुमार घरामी ने भी 146 रनों की शानदार पारी खेली। इन दोनों की बदौलत ईस्ट जोन ने अपनी पहली पारी में 467 रन बनाए।
एशियन गेम्स 2023 के बाद से Team India में नहीं मिला है खेलने का मौका
शाहबाज अहमद ने भारतीय टीम (Team India) के लिए 2022 में डेब्यू किया था। उन्होंने 3 वनडे और 2 टी20आई को मिलाकर कुल 5 ही इंटरनेशनल मैच खेले हैं। शाहबाज ने भारतीय टीम के लिए अपना अंतिम मैच एशियन गेम्स 2023 में खेला था। इसके बाद, वे दो साल से ज्यादा समय तक बाहर रहे लेकिन पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के दौरान अक्षर पटेल के चोटिल होने की वजह से उन्हें अंतिम दो मैचों के लिए चुना गया था।
हालांकि, शाहबाज को टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली और उन्हें बेंच पर ही रहना पड़ा। इसके बाद, न्यूजीलैंड के खिलाफ इस साल की शुरुआत में खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए उनका चयन नहीं हुआ था। अब शाहबाज रेड बॉल क्रिकेट में अपना जौहर दिखा रहे हैं। देखना होगा कि 167 रनों की पारी के बाद, चयनकर्ता उन्हें मौका देते हैं या नहीं।