IND vs SL: कोलंबो टेस्ट में भारत ने 503/9 पर घोषित की पारी, जुरेल ने जड़ा शतक; श्रीलंका को लगे दो झटके

Published - 24 Aug 2026, 05:19 PM | Updated - 24 Aug 2026, 06:01 PM

IND Vs SL 6

IND vs SL Colombo Test Day 2: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट का दूसरा दिन बारिश से प्रभावित रहा, लेकिन जितना भी खेल हुआ, उसकी मदद से भारतीय टीम ने अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।

दूसरे दिन भारत ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट खोकर 503 रन बनाए, जवाब में खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 3 ओवर में 8/2 का स्कोर बनाया। भारत के पहली पारी के स्कोर से श्रीलंकाई टीम अभी 495 रन पीछे है।

सारांश शुरुआत में ही हुए आउट, पंत की शानदार अर्धशतकीय पारी

IND vs SL कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम ने 300/5 के आगे खेलना शुरू किया और डेब्यूटांट सारांश जैन (6) दिन के दूसरे ही ओवर में आउट हो गए। इसके बाद, बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत आए, जो कल चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए थे। पंत ने कमाल की बल्लेबाजी की और फिर दिखाया कि क्यों उन्हें इस फॉर्मेट का बॉस माना जाता है। उन्होंने 89 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली।

पंत-जुरेल की शतकीय साझेदारी

IND Vs SL 7

ऋषभ पंत ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान ध्रुव जुरेल के साथ भारतीय टीम के स्कोर को IND vs SL कोलंबो टेस्ट में अच्छे से बढ़ाया। दोनों ने पहले अर्धशतकीय साझेदारी से स्कोर को 350 के पार पहुंचाया, फिर भारत ने 400 रन भी पूरे कर लिए। इनके बीच 112 रनों की अहम साझेदारी हुई। इस साझेदारी का अंत लंच के बाद हुआ और पंत पवेलियन लौट गए।

जुरेल के शतक की बदौलत स्कोर 500 के पार, भारत ने पारी की घोषित

दूसरे सत्र में ध्रुव जुरेल भी अपना अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे। हालांकि, जब वे शतक से 5 रन दूर थे, तभी बारिश आ गई। इसके बाद, काफी देर खेल रुका रहा लेकिन जब दोबारा शुरू हुआ तो जुरेल ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक पूरा किया।

उन्होंने 177 गेंदों में 115 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसकी मदद से टीम इंडिया 9 विकेट खोकर 503 रन बनाने में सफल रही। मानव सुथार ने भी 18 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से IND vs SL कोलंबो टेस्ट में भारत की पहली में असिथा फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

श्रीलंका की खराब शुरुआत, गंवाए 2 विकेट

IND vs SL कोलंबो टेस्ट में भारत की पहली पारी के जवाब में खेलते हुए श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। ओपनर लाहिरू उदारा 1 रन बनाकर दूसरे ही ओवर में आउट हो गए। इसके बाद, नाइट वॉचमैन के रूप में प्रभात जयसूर्या भी 2 रन बनाकर चलते बने। उनके आउट होते ही स्टंप्स की घोषणा कर दी गई। भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने एक-एक विकेट लिया।

यह भी पढ़ें: यशस्वी-असिथा पर चला ICC का चाबुक, विवाद के बाद दोनों खिलाड़ियों को सुनाई बड़ी सजा

Tagged:

team india Dhruv Jurel Sri Lanka Cricket team IND vs SL Colombo Test
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com