नेपाल क्रिकेट को मिलेगा BCCI से खास तोहफा! नेपाल दौरे पर जाएगी भारतीय टीम, जानिए क्या है पूरा मामला

Published - 10 Jul 2026, 04:10 PM | Updated - 10 Jul 2026, 04:59 PM

BCCI

BCCI को सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड माना जाता है। इसकी बड़ी वजह भारतीय टीम है। एक प्राइवेट संस्था होने के बावजूद बोर्ड को अपनी आय में टैक्स नहीं देना पड़ता है। ICC भी बीसीसीआई को खुश रखता है, क्योंकि उन्हें भी पता है कि सबसे ज्यादा फायदा टीम इंडिया से ही होता है। कई बड़े बोर्ड इससे खुश नहीं रहते हैं लेकिन सच्चाई सबको पता है कि भारतीय क्रिकेट को देखने वाला बोर्ड सिर्फ अपना फायदा नहीं सोचता है।

टीम इंडिया कई बार छोटे देशों के यहां भी जाकर खेलती है और इससे वहां के बोर्ड को काफी फायदा होता है। इसका ताजा उदाहरण भारत का आयरलैंड दौरा रहा। वहीं, इसी महीने जिम्बाब्वे में भी टीम इंडिया जाकर तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलगी। BCCI अक्सर छोटे देशों के क्रिकेट बोर्ड के आग्रह पर अपनी मुख्य टीम या फिर इंडिया ए को वहां भेजता है। इसी क्रम में अब बोर्ड नेपाल इंडिया ए की टीम को खेलने के लिए भेज सकता है।

नेपाल दौरे पर इंडिया ए की टीम भेज सकता है BCCI

BCCI 1

ICC के सहायक देशों की लिस्ट में शामिल नेपाल को टी20 में काफी मजबूत माना जाता है। इस टीम ने कुछ सालों में काफी प्रगति की है लेकिन इसे बड़ी टीमों के खिलाफ खेलने का मौका कम मिलता है। कुछ महीने पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया था और इस चीज की काफी तारीफ भी हुई थी।

नेपाल और इंडिया ए की देखने को मिल सकती है टक्कर

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल अपने यहां नेपाल प्रीमियर लीग (NPL) का भी आयोजन करता है, जिससे वे T20 खेलने वाले एक बेहतर देश बन गए हैं। इससे इस क्षेत्र में क्रिकेट देखने वालों की संख्या बढ़ी है। नेपाल में क्रिकेट की तेज़ी से बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए, CAN ने बीसीसीआई को नेपाल में एक द्विपक्षीय सीरीज आयोजित करने का प्रस्ताव दिया है।

CAN के प्रस्ताव को लेकर BCCI कर रहा है विचार

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI नेपाल के साथ द्विपक्षीय सीरीज के लिए इंडिया A टीम को भेजने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। इसके लिए सबसे सही समय जुलाई का आखिरी हफ्ता या अगस्त का पहला सप्ताह हो सकता है।

जुलाई और अगस्त में भारत की सीनियर पुरुष टीम के टी20 और टेस्ट दौरे भी होने हैं, इसलिए बोर्ड नेपाल दौरे के लिए सबसे सही समय पर अभी भी विचार कर रहा है।

यह भी पढ़ें: ENG vs IND 5th T20I Prediction – क्या साउथेम्प्टन में सम्मान बचा पाएगी टीम इंडिया? जानें पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Tagged:

bcci Nepal Cricket Team india a Cricket Association of Nepal
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com