आखिर क्यों इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं चल रहा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला? जानिए 3 बड़ी वजहें
Table of Contents
Vaibhav Sooryavanshi: बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी कुछ ही समय में सभी की आंखों का तारा बन गए हैं। इसकी वजह उनकी दमदार बल्लेबाजी है। भारत की अंडर-19 टीम, घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में उनका जलवा देखने को मिला। हालिया आईपीएल सीजन में तो वैभव ने कई बड़े रिकार्ड्स की झड़ी लगा दी और 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने में भी कामयाब रहे।
इस प्रदर्शन के कारण वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में जगह मिल गई। आयरलैंड में जब उन्हें डेब्यू का मौका नहीं दिया गया तो टीम मैनेजमेंट को काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ीं। कई बड़े दिग्गजों ने भी वैभव को खिलाने की खुलेआम मांग की। आख़िरकार 15 वर्षीय को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में डेब्यू का मौका मिला। वैभव को लगातार तीन मौके मिले लेकिन वो सिर्फ 42 रन ही बना पाए हैं। चलिए जानते हैं कि उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में सफलता क्यों नहीं मिल रही है।
इन 3 कारणों से Vaibhav Sooryavanshi इंटरनेशनल क्रिकेट में हो रहे हैं फ्लॉप
1. अनुभव की कमी

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने सीनियर क्रिकेट में आईपीएल के अलावा अभी तक कुछ भी नहीं खेला था और अब उन्हें सीधे इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ डेब्यू कराया गया। ऐसे में उनकी बल्लेबाजी में अनुभव की साफ़ कमी दिख रही है। वो अभी भी नहीं समझ पा रहे हैं कि किस तरह से बल्लेबाजी की जाए। इंग्लिश पिचें भी थोड़ी मुश्किल हैं। ऐसे में परिस्थितियों से तालमेल बिठाने में अनुभव काफी काम आता है लेकिन इसकी कमी वैभव के पास है।
2. शॉर्ट बॉल की कमी उजागर
15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) इंग्लैंड टी20 सीरीज में अपनी तीन पारियों में से दो बार शॉर्ट पिच गेंद पर आउट हुए हैं। उन्हें दोनों ही बार उनकी आईपीएल टीम के साथी जोफ्रा आर्चर ने आउट किया है। तेज गति वाली छोटी गेंदों पर वैभव बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हुए।
ऐसा लगता है कि वो शॉट खेलने में देरी कर देते हैं, इसी वजह से गेंद को टाइम नहीं कर पाते और कैच आउट हो जाते हैं। छोटी गेंदों की कमजोरी का आईपीएल के दौरान भी वैभव के सामने कुछ तेज गेंदबाजों ने फायदा उठाया था। उन्हें इससे जल्द निजात पाना होगा।
3. कंडीशंस को सम्मान न देना
वैभव सूर्यवंशी का बल्लेबाजी अप्रोच अभी तक आक्रामक करके खेलना रहा है। उन्होंने तीनों ही मैचों में शुरुआत से ही चौके-छक्के लगाने का प्रयास किया। सूर्यवंशी ने कंडीशंस नहीं समझीं और पहली ही गेंद से अपने बड़े शॉट खेलने के इच्छुक नजर आए। इसकी कीमत भी उन्हें फ्लॉप होकर चुकानी पड़ी। आईपीएल में फ्लैट पिचों पर वैभव का अप्रोच कामयाब रहा लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में इस तरह से कामयाबी नहीं मिल सकती।
यह भी पढ़ें: गंभीर की कोचिंग में खेले है 3 RCB खिलाड़ी, कोहली की टीम से नहीं कोई दुश्मनी
Tagged:
team india Vaibhav Sooryavanshi ENG vs IND T20 Series 2026