गंभीर की कोचिंग में खेले है 3 RCB खिलाड़ी, कोहली की टीम से नहीं कोई दुश्मनी

Published - 09 Jul 2026, 06:54 PM | Updated - 09 Jul 2026, 07:38 PM

RCB 5

3 RCB Player Played Under Gautam Gambhir: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के दो साल के कार्यकाल में काफी सारे खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका मिला है। गंभीर ने तीनों ही फॉर्मेट में काफी बदलाव किए, इसी से कई खिलाड़ी पदार्पण करने में कामयाब रहे। वहीं, कुछ पुराने प्लेयर्स की वापसी भी हुई। हालांकि, हालिया समय में कहा जाता है कि गंभीर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ियों से समस्या है, इसी वजह से अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें इग्नोर कर दिया जा रहा है।

इसका ताजा उदारहण RCB के कप्तान रजत पाटीदार हैं, जिनकी कप्तानी में बेंगलुरु की टीम लगातार दो बार आईपीएल चैंपियन बनी। पाटीदार ने बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन किया। फिर भी उन्हें भारतीय टीम में नहीं चुना गया। इसके अलावा कई अन्य खिलाड़ियों को भी अच्छा करने के बावजूद गंभीर ने मौका नहीं दिया। इसी वजह से कहा जा रहा है कि उनकी आरसीबी से दुश्मनी है। हालांकि, हम आपको बता दें कि यह कहना सही नहीं है, क्योंकि उनकी कोचिंग में आरसीबी के तीन ऐसे खिलाड़ी हैं, जो खेल चुके हैं।

RCB के इन 3 खिलाड़ियों को गंभीर की कोचिंग में मिल चुका है मौका

1. विराट कोहली

RCB 6

इस लिस्ट में पहला नाम विराट कोहली का है। कोहली ने गंभीर की कोचिंग में टेस्ट भी खेला है और वनडे फॉर्मेट में अभी भी एक्टिव हैं। विराट और गंभीर के बीच माना जाता है कि रिश्ते ठीक नहीं हैं लेकिन RCB के पूर्व कप्तान को कभी नजरअंदाज नहीं किया गया है। कोहली को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी चुना गया था, लेकिन वो चोट के कारण नहीं खेल पाए। अब विराट 14 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे।

2. जितेश शर्मा

RCB के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा को भी गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिल चुका है। जितेश पिछले साल तक भारतीय टीम का हिस्सा थे लेकिन फिर ईशान किशन की वापसी के कारण उन्हें अपनी जगह गंवानी पड़ी। उनका प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा था। इसी वजह से ईशान को लाया गया और उन्होंने अच्छा करते हुए अपनी जगह भी पक्की कर ली।

3. देवदत्त पडीक्कल

IPL 2026 में RCB के लिए नंबर-3 पर कमाल करने वाले देवदत्त पडीक्कल भी गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं। पडीक्कल को 2024 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले टेस्ट की प्लेइंग XI में शामिल किया गया था। अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर टेस्ट के लिए भी पडीक्कल स्क्वाड का हिस्सा थे लेकिन साई सुदर्शन की वजह से खेलना का मौका नहीं मिला था।

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में नहीं मिला मौका, तो इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड का थामा दामन

Tagged:

Virat Kohli RCB devdutt padikkal jitesh sharma Guatam Gambhir
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com