जोफ्रा आर्चर ने महीनों पहले ही समझ ली थी वैभव सूर्यवंशी की कमजोरी, इंग्लैंड सीरीज में खुल गई पोल, यहां जानिए
Published - 10 Jul 2026, 02:59 PM | Updated - 10 Jul 2026, 03:48 PM
Table of Contents
आईपीएल 2026 के मंच पर अपने बल्ले से आग उगले वाले 15 वर्षीय भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) इंग्लैंड के खिलाफ रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए हैं. टीम मैनेजमेंट द्वारा मिले तीन मौके पर वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए, जिसकी वजह से अब वैभव सूर्यवंशीकी टीम में जगह पर सवाल उठ रहे हैं.
इंग्लैंड दौरे पर वह तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के सामने फीके दिखाई दिए. वहीं, अब सोशल मीडिया पर इस इंग्लिश खिलाड़ी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के बैटिंग स्टाइल का विश्लेषण कर उनकी कमजोरी की तरफ इशारा किया.
जोफ्रा आर्चर ने ढूंढी Vaibhav Sooryavanshi की कमी

आईपीएल 2026 में भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया था. टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान दोनों खिलाड़ियों ने कई बार एक साथ अभ्यास किया, जो कि वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड दौरे पर काफी भारी पड़ा.
दरअसल, अभ्यास सत्र के समय जोफ्रा आर्चर ने उनकी बल्लेबाजी को करीबी से समझा, जिसका प्रभाव इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में देखने को मिला. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की कमी का फायदा उठाकर उन्हें रन बनाने से रोका.
IPL 2026 में ही कर लिया था बल्लेबाजी शैली का विश्लेषण
आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने तूफ़ानी बल्लेबाजी कर 29 गेंदों में 97 रन जड़ डाले. इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए. वहीं, मैच खत्म होने के बाद इंटरव्यू के दौरान जोफ्रा आर्चर से सवाल किया गया कि वह वैभव सूर्यवंशी को रोकने के लिए कहां गेंदबाजी करेंगे?
तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वह आईपीएल खत्म होने के बाद ही इसका जवाब देंगे. उस समय तो ऐसा लग रहा था कि जोफ्रा आर्चर मजाक कर रहे हैं. लेकिन भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज में जिस तरह उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को आउट किया, उसके बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि जोफ्रा ने दो महीने पहले ही उनकी कमजोरी ढूंढ ली थी.
Does Jofra Archer really have the secret to stop Vaibhav Sooryavanshi? 🤔😅
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/OBIYYIuhbt #TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/MN65hq2gH9
इस वजह से हो रहे हैं Vaibhav Sooryavanshi फ्लॉप?
इंग्लैंड की सरजमीं पर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) अतिरिक्त उछाल से परेशान होते नजर आए. जोफ्रा आर्चर ने दो बार उन्हें अपना शिकार बनाया और दोनों बार ही वह एक्सट्रा बाउंस की समस्या से जूझते दिखे. मैनचेस्टर में हुए चौथे मैच के दौरान उन्हें शॉर्ट गेंद पर अपना विकेट गंवाना पड़ा, जबकि तीसरे मैच में गुड लेंथ की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वैभव ने अपना विकेट गंवा दिया. इन मुकाबलों में उनके बल्ले से क्रमशः 14 और 13 रन ही निकले.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर