IND vs ENG: साउथैम्पटन में अपनी लाज बचाने उतरेगी श्रेयस अय्यर एंड कंपनी, जानिए कैसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI
Table of Contents
India Likely Playing XI For Southampton T20: इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज (IND vs ENG) में भारत 0-3 से पिछड़ गया है। टीम इंडिया को आयरलैंड के बाद इंग्लैंड से भी सीरीज हार का सामना करना पड़ा है। अब इस सीरीज में सिर्फ एक मैच ही शेष है। चौथा मुकाबला ब्रिस्टल में हुआ, जिसमें मेजबान टीम ने 9 विकेट से जीत हासिल की और सीरीज में अजेय बढ़त भी बना ली।
इस दौरे पर इंग्लैंड ने अभी तक भारत को कोई भी मौका नहीं दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने लक्ष्य का अच्छा बचाव किया। वहीं, जिन मुकाबलों में टारगेट का पीछा करना पड़ा है, वो भी आसानी से किया है। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहली बार दो या दो से अधिक मैचों की टी20 सीरीज अपने नाम की है, अब उसकी नजर क्लीन स्वीप करने पर होगी। ऐसे में भारत को पांचवें टी20 में इज्जत बचानी होगी।
IND vs ENG के बीच साउथैम्पटन में होगा पांचवां टी20

पांच मैचों की टी20 सीरीज (IND vs ENG) की शुरुआत चेस्टर-ले स्ट्रीट से हुई थी। इसके बाद, मैनचेस्टर, नॉटिंघम और ब्रिस्टल में अगले तीन मुकाबले खेले गए। अब भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच साउथैम्पटन में होगा। यह मुकाबला शनिवार, 11 जुलाई को खेला जाएगा।
इस मुकाबले में इंग्लैंड को जीत मिली तो 4-0 से ट्रॉफी पर कब्जा जमा लेगा। वहीं, भारत के पास टी20 सीरीज को जीत के साथ खत्म करने का मौका रहेगा।
हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती IND vs ENG पांचवें टी20 से बाहर
इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें मैच के लिए भारत के स्क्वाड में 16 के बजाय सिर्फ 14 खिलाड़ी ही उपलब्ध रहेंगे। इसकी वजह हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती का चोटिल होकर बाहर होना है। इन दोनों को तीसरे टी20 के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुईं, जिनकी वजह से चौथे मैच से बाहर होने के साथ-साथ साउथैम्पटन में होने वाले टी20 में भी नहीं खेल पाएंगे। इसी वजह से टीम इंडिया के पास प्लेइंग XI में बदलाव के लिए विकल्पों की कमी हो सकती है।
वैभव-सुंदर ड्रॉप, संजू और बिश्नोई की प्लेइंग XI में हो सकती है वापसी
भारत ने अभी तक सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन ही किया है। इसी वजह से उसकी नजर पांचवें टी20 को हर हाल में जीतने पर होगी। इसके लिए लगातार तीन पारियों में फ्लॉप रहने वाले वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप किया जा सकता है। सूर्यवंशी मौकों का फायदा नहीं उठा पाए और तीनों पारियों में बड़ा स्कोर बनाने में असफल रहे। इसी वजह से अनुभवी संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है, जिन्हें पहले मैच के बाद सूर्यवंशी के कारण ड्रॉप कर दिया गया था।
दूसरा बदलाव वाशिंगटन सुंदर की जगह रवि बिश्नोई के रूप में हो सकता है। वरुण चक्रवर्ती के बाहर होने के कारण चौथे मैच में सुंदर को लाया गया, लेकिन वो फ्लॉप रहे। यह ऑलराउंडर अंतिम ओवरों में तेजी से रन नहीं बना पाया। वहीं, गेंदबाजी में एक ओवर में 19 रन लुटा दिए। इसी वजह से बिश्नोई को वापस लाया जा सकता है, जिन्हें दूसरे टी20 में 60 रन देने के कारण ड्रॉप कर दिया गया था। उनके पास सुंदर की तुलना में बेहतर गेंदबाजी स्किल है।
इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग X।
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा