ब्रिस्टल में इंग्लैंड ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, भारत को 9 विकेटों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा, अय्यर की तूफ़ानी पारी गई बेकार

Published - 10 Jul 2026, 09:02 AM | Updated - 10 Jul 2026, 09:25 AM

India 47

ENG vs IND: आयरलैंड के बाद इंग्लैंड में भी भारत का शर्मनाक प्रदर्शन जारी है और लगातार दूसरी टी20 सीरीज गंवाई। ब्रिस्टल में खेले गए चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया को इंग्लैंड ने 9 विकेट से हराया। भारत की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही। कप्तान श्रेयस अय्यर के अलावा अन्य कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

इसी वजह से भारत (India) 20 ओवर में 158/7 का ही स्कोर बना सका, जो इंग्लैंड के लिए मामूली साबित हुआ। कप्तान हैरी ब्रूक और ओपनर फिल साल्ट ने नाबाद अर्धशतक जड़ते हुए इंग्लैंड को 13.5 ओवर में ही जीत दिला दी। पांच मैचों की टी20 सीरीज में इंग्लैंड ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली।

India की खराब शुरुआत, टॉप ऑर्डर के तीनों बल्लेबाज रहे फ्लॉप

India 48

काउंटी ग्राउंड में हुए मैच में टॉस भारत (India) के नाम रहा लेकिन पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरी पारी में फ्लॉप हुए और 10 गेंदों में 15 रन बनाकर तीसरे ओवर में आउट हो गए। उनके जोड़ीदार अभिषेक शर्मा ने 14 गेंदों में 16 रन बनाए। आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 पायदान पर काबिज ईशान किशन ने भी निराश किया और सिर्फ 4 रन का योगदान दे पाए।

श्रेयस की जबरदस्त पारी, भारत ने बनाया 150 से ज्यादा का स्कोर

पहले सात ओवरों के अंदर टॉप ऑर्डर के तीनों बल्लेबाजों के आउट हो जाने की वजह से भारत (India) पर दबाव आ गया। लेकिन यहां से कप्तान श्रेयस अय्यर ने सूझबूझ दिखाते हुए एक छोर संभाला और बीच-बीच में बड़े शॉट भी खेले। उनका साथ शिवम दुबे ने दिया, जो 23 गेंदों में 22 रन ही बना सके लेकिन अय्यर के साथ अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। तिलक वर्मा 11 और वाशिंगटन सुंदर 5 रन ही बना सके।

अय्यर ने आखिरी तक मोर्चा संभाला और 49 गेंदों में 80 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान चार चौके और पांच छक्के भी लगाए। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर और जोश टंग दो-दो विकेट लेने में कामयाब रहे।

ब्रूक-साल्ट ने इंग्लैंड को दिलाई आसान जीत

इंग्लैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत में जोस बटलर (8) का विकेट जरूर गंवाया लेकिन इसके बाद जबरदस्त बल्लेबाजी देखने को मिली। ओपनर फिल साल्ट के साथ कप्तान हैरी ब्रूक ने आक्रामक अंदाज दिखाते हुए शतकीय साझेदारी निभाई और अपनी टीम को 14वें ओवर में ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया। ब्रूक ने 35 गेंदों में नाबाद 79 रन बनाए। वहीं, साल्ट ने 42 गेंदों में 59 रनों की नाबाद पारी खेली। भारत (India) के लिए अर्शदीप सिंह ने एक विकेट चटकाया।

इंग्लैंड के लिए भारत के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज जीत

ब्रिस्टल में मिली जीत से ये तो तय हो गया कि अब 11 जुलाई को पांचवें टी20 का नतीजा कुछ भी हो इंग्लैंड सीरीज का विजेता रहेगा, क्योंकि उसने अजेय बढ़त ले ली है। इससे पहले मैनचेस्टर और नॉटिंघम में भी खेले गए मुकाबलों में इंग्लैंड ने ही जीत हासिल की थी। इस तरह भारत (India) के खिलाफ पहली बार इंग्लैंड ने दो या उससे अधिक मैचों की टी20 सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की है।

यह भी पढ़ें: 'रोहित-कोहली भी तो हारते....' श्रेयस अय्यर की बहन का बेतुका बयान, भाई की तुलना दिग्गज रोको से कर डाली

Tagged:

team india shreyas iyer England Cricket Team ENG vs IND T20 Series 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com