'रोहित-कोहली भी तो हारते....' श्रेयस अय्यर की बहन का बेतुका बयान, भाई की तुलना दिग्गज रोको से कर डाली
Table of Contents
Shresta Iyer backs Shreyas Iyer: IPL के पिछले दो सीजन में कप्तान के रूप में फाइनल खेलने वाले श्रेयस अय्यर को लेकर काफी समय से मांग हो रही थी कि उन्हें भारतीय टी20 टीम में लाया जाए और सूर्यकुमार यादव के बाद कैप्टेंसी भी दी जाए।
श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टाइटल जीता था, जबकि पंजाब किंग्स 11 साल में पहली बार फाइनल खेली थी। 2026 के सीजन में पहले सात मैचों में पंजाब का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा लेकिन फिर लगातार कई हार मिलने से टीम को बाहर होना पड़ा। इसके बावजूद अय्यर पर भरोसा दिखाया गया और उन्हें टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान बना दिया गया।
Shreyas Iyer की हो रही आलोचना

BCCI ने कड़ा फैसला लेते हुए वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव को आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर मौका न देकर सीधे कप्तानी से हटाते हुए श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को कप्तान बना दिया। वहीं, सूर्या को टीम से ड्रॉप कर दिया, जबकि नंबर-4 पर श्रेयस को बल्लेबाजी का मौका मिला। हालांकि, कप्तान और बल्लेबाज दोनों ही विभागों में श्रेयस को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
बहन श्रेष्ठा ने भाई का किया समर्थन
दरअसल, श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में भारत को आयरलैंड के हाथों शर्मनाक सीरीज हार झेलनी पड़ी। इससे पहले किसी भी भारतीय कप्तान के साथ ऐसा नहीं हुआ था। वहीं, इंग्लैंड में भी दो मैच हारने के कारण सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है। बल्ले से भी श्रेयस एक ही अर्धशतकीय पारी खेल पाए हैं। उन्हें तेज गेंदबाजों के खिलाफ जूझना पड़ रहा है। इसी वजह से श्रेयस की काफी आलोचना हो रही है लेकिन अब उनकी बहन ने उनका समर्थन किया है।
श्रेष्ठा ने रोहित-विराट का दिया उदाहरण, भाई के सफल कप्तान बनने का जताया भरोसा
श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की बहन श्रेष्ठा अय्यर हाल ही में फिल्मीज्ञान के साथ एक इंटरव्यू देते नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अपने भाई की कप्तानी का बचाव किया और यह भी कहा कि फैंस को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए, क्योंकि शुरुआत में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को भी हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा,
"शुभमन गिल हो, विराट कोहली तो... लीजेंड, रोहित शर्मा लीजेंड... फिर, सचिन तेंदुलकर लीजेंड। ये लोगों ने भी काफी सारे मैच खो दिए हैं। लेकिन अगर आप सिर्फ श्रेयस अय्यर, श्रेयस अय्यर ही बोलते रहेंगे, तो हो सकता है आपको कुछ दिक्कत हो... लेकिन मुझे लगता है कि वह अद्भुत हैं।
"वह वास्तव में एक बहुत ही अलग व्यक्तित्व हैं। मुझे लगता है कि उनके पास देने के लिए बहुत कुछ है। उनके जितना और किसी के पास नहीं है। उनके पास इतना कुछ देने के लिए है। और आने वाला समय बहुत जल्दी आने वाला है, वो समय बहुत जल्दी आएगा, जब ये बोलेंगे श्रेयस अय्यर भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक हैं। मेरा मानना है कि इसकी शुरुआत हो चुकी है।"
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड में सिर्फ टूरिस्ट ही बनकर रह गए ये 3 खिलाड़ी, कोच गंभीर ने नहीं दिया एक भी मौका