इंग्लैंड में सिर्फ टूरिस्ट ही बनकर रह गए ये 3 खिलाड़ी, कोच गंभीर ने नहीं दिया एक भी मौका
Table of Contents
Gautam Gambhir didn't give chance to these 3 players: भारत का इंग्लैंड दौरा 1 जुलाई से पांच मैचों की टी20 सीरीज के साथ शुरू हुआ था। अभी तक सीरीज में तीन मैच हो चुके हैं लेकिन पूर्ण रूप से दो ही संपन्न हुए, क्योंकि पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। हालांकि, जो दो मैच हुए, वो इंग्लैंड के नाम रहे। इसी वजह से भारत सीरीज में 2-0 से पीछे है। इस सीरीज का चौथा मैच 9 जुलाई को ब्रिस्टल में खेला जाएगा।
इस सीरीज के लिए भारत के स्क्वाड में 16 खिलाड़ी शामिल हैं लेकिन पहले तीन मैचों में 13 खिलाड़ियों की हेड कोच गौतम गंभीर ने मौका दिया है। तीन खिलाड़ी ऐसे हैं, जो अभी टूरिस्ट बनकर ही टीम के साथ हैं और इन्हें शायद आगे भी प्लेइंग XI में न शामिल किआ जाए। तो आइए जानते हैं कि ये तीन खिलाड़ी कौन हैं।
इन 3 खिलाड़ियों को अभी तक Gambhir ने इंग्लैंड में नहीं दिया है मौका
1. वाशिंगटन सुंदर

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के पसंदीदा माने जाने वाले वाशिंगटन सुंदर को अभी तक इंग्लैंड टूर पर एक भी मैच नहीं खिलाया गया है। सुंदर को आयरलैंड दौरे पर पहले मैच में मौका मिला था, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इसके बाद, दूसरे मैच से ड्रॉप कर दिया गया था। वहीं, फिर इंग्लैंड सीरीज के पहले तीनों मैचों में उन्हें प्लेइंग XI में जगह नहीं दी गई।
2. प्रसिद्ध कृष्णा
तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने आईपीएल 2016 में 12 मैचों में 16 विकेट झटके थे। उनका इकॉनमी रेट 10 से ज्यादा का था लेकिन विकेट टेकिंग एबिलिटी के कारण चयनकर्ताओं ने आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए मोहम्मद सिराज के नाम वैसे लेने पर प्रसिद्ध को चुना। हालांकि, इस खिलाड़ी को आयरलैंड में तो एक मैच में मौका मिला लेकिन इंग्लैंड सीरीज में अभी तक नहीं गंभीर (Gambhir) ने खिलाया है। टीम इंडिया ने अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा के साथ तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में प्रिंस यादव पर भरोसा जताया है।
3. सूर्यांश शेडगे
नितीश कुमार रेड्डी के बाहर होने की वजह से आयरलैंड के साथ-साथ इंग्लैंड दौरे के लिए भी ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे का चयन हुआ। शेडगे को अपने डेब्यू के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा और आयरलैंड में पदार्पण किया। हालांकि, इंग्लैंड सीरीज के लिए गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने अभी तक उन पर भरोसा नहीं जताया है। इसी वजह से शेडगे टूरिस्ट बनकर रह गए हैं। देखना होगा कि शेष दो मैचों में उन्हें मौका मिलता है या नहीं।