SFU vs LAKR Today Match Prediction, Match 26 – कौन मारेगा बाज़ी? जानें पिच रिपोर्ट, हेड-टू-हेड और मैच प्रेडिक्शन
Published - 10 Jul 2026, 04:34 PM
Table of Contents
SFU vs LAKR Today Match Prediction: सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स (San Francisco Unicorns) और लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (Los Angeles Knight Riders) के बीच मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 का 26वां मैच ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास में खेला जाएगा। सैन फ्रांसिस्को ने पिछले मुकाबले में लुआन-ड्रे प्रीटोरियस की आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर न्यूयॉर्क टीम के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की है।
इस जीत के साथ ही SFU टीम पहले स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स टीम ने भी अपने पिछले मैच में वाशिंगटन फ्रीडम को 18 रन से हराया है। आंद्रे फ्लेचर और आंद्रे रसेल जीत के मुख्य नायक रहे हैं। LAKR टीम 8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और SFU vs LAKR Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
मैच डिटेल्स (SFU vs LAKR Match Details)
| मैच | सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स बनाम लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स |
| स्टेडियम | ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास |
| मैच की तारीख | 11 जुलाई 2026 (06:00 AM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Star Sports 2, JioHotstar |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (SFU vs LAKR Head-to-Head)
मैच: 5
सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने जीते: 3
लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने जीते: 2
- ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म (SFU vs LAKR Recent Form)
सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स: W, W, L, W, W
लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स: W, L, W, L, L
हालिया फॉर्म को देखते हुए भी SFU vs LAKR Today Match Prediction में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स को बढ़त मिलती है।
पिच रिपोर्ट (SFU vs LAKR Pitch Report- ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम)
SFU vs LAKR ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास में खेला जाएगा। ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में अभी तक 51 मैच खेले गए हैं जिसमें पिच बल्लेबाजों के अनुकूल नजर आई है। पिच रिपोर्ट के आधार पर SFU vs LAKR Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगी।
पिछले 50 मैच के आंकड़े
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 44% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 56% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 177 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 160 |
| पिच अनुकूल | पेसर्स के लिए अनुकूल (75%) |
SFU vs LAKR Today Match Prediction – संभावित स्कोर
सीनारियो 1: अगर लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 45–50
अनुमानित कुल स्कोर: 145–155
मैच परिणाम: सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की जीत की संभावना
सीनारियो 2: अगर सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 50–55
अनुमानित कुल स्कोर: 170–180
मैच परिणाम: सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (SFU vs LAKR Playing XI Today)
सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स प्लेइंग-XI:
लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (विकेटकीपर), फिन एलन, मैथ्यू शॉर्ट (कप्तान), संजय कृष्णमूर्ति, एरॉन हार्डी, हसन खान, हम्माद आज़म, अनिरुद्ध इमैनुएल, ज़ेवियर बार्टलेट, ब्रॉडी काउच, हारिस राउफ़
लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स प्लेइंग-XI:
आंद्रे फ्लेचर, कॉलिन मुनरो, मैथ्यू ट्रॉम्प, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर (कप्तान), आंद्रे रसेल, सैफ बदर, सुनील नरेन, जाहमार हैमिल्टन (विकेटकीपर), शैडली वैन शल्कविक, अली खान
टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (SFU vs LAKR Key Players)
टॉप बल्लेबाज
लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने पिछले मैच में शतक लगाया है। ये अभी तक टूर्नामेंट में 69.17 की औसत से 415 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी बड़ा स्कोर कर सकते हैं।
आंद्रे फ्लेचर ने लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स टीम के तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाएं है। यह अभी तक 242 रन बना चुके हैं। इन्होंने पिछले मैच में अर्धशतक लगाया है इस मैच में अच्छी पारी खेल सकते हैं।
टॉप गेंदबाज
मैथ्यू शॉर्ट लॉस सैन फ्रांसिस्को टीम के तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। इन्होंने अभी तक 14 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी इनसे अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।
आंद्रे रसेल लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की ओर से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ये अभी तक 13 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी अपनी टीम को ब्रेक-थ्रू दिला सकते हैं।
SFU vs LAKR Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?
सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स (SFU) टीम ने लगातार 2 मैच जीतकर पहले स्थान पर पहुंच गई है। लुआन-ड्रे प्रीटोरियस और मैथ्यू शॉर्ट टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा हेड-टू-हेड आंकड़ों में भी सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स आगे है। मौजूदा फॉर्म, टीम संयोजन और पिछले प्रदर्शन को देखते हुए इस मुकाबले में भी सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स जीत की प्रबल दावेदार नजर आती है।
सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के जीतने की संभावना: 60%
लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के जीतने की संभावना: 40%
SFU vs LAKR MLC 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड
सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स टीम स्क्वाड:
लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (विकेट कीपर), फिन एलन, मैथ्यू शॉर्ट (कप्तान), संजय कृष्णमूर्ति, एरॉन हार्डी, हसन खान, हम्माद आज़म, अनिरुद्ध इमैनुअल, ज़ेवियर बार्टलेट, ब्रॉडी काउच, हारिस रऊफ़, पीटर सिडल, ज़िया-उल-हक, गुलाम मुदस्सर, मोहम्मद इलियास, आकर्शित गोमेल, कूपर कोनोली, कॉनर एस्टरहुइज़न, साईदीप गणेश, स्टीफ़न विग, ओलिवर पीक, जुआनॉय ड्रायसडेल
लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स टीम स्क्वाड:
कॉलिन मुनरो, आंद्रे फ्लेचर, मैथ्यू ट्रॉम्प, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर (कप्तान), आंद्रे रसेल, सैफ बदर, सुनील नरेन, जाहमार हैमिल्टन (विकेट कीपर), शैडली वैन शल्कविक, अली खान, नीतीश कुमार, एलेक्स हेल्स, उन्मुक्त चंद, फैबियन एलन, कारमी ले रॉक्स, क्रिस्टोफर रामसरन, लॉयड पोप, कार्तिक गट्टेपल्ली
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।
Tagged:
SFU vs LAKR Today Match Predictionऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।