LIVE टीवी पर Virender Sehwag से हुई बड़ी चूक, जसप्रीत बुमराह की कर डाली बेइज्जती
Published - 14 May 2026, 08:51 PM | Updated - 14 May 2026, 09:06 PM
Virender Sehwag: पूर्व भारतीय ओपनर विरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) अपने मजाकिया अंदाज और बेबाक बातों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार लाइव शो में उनसे ऐसी गलती हो गई, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू कर दी।
एक क्रिकेट चर्चा के दौरान सहवाग ने टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम गलत बोल दिया। इसके बाद वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगा और फैंस ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया।
Virender Sehwag ने बुमराह को जुर्माह कहा

लाइव टीवी शो में विरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) क्रिकेट मैच पर अपनी राय दे रहे थे। बातचीत के दौरान जब उन्होंने जसप्रीत बुमराह का जिक्र किया, तब उनके मुंह से “बुमराह” की जगह “चुमराह” निकल गया, जिसे तुरंत ठीक करते हुए उन्होंने बुमराह कहा। टीवी पर हुई यह छोटी सी गलती तुरंत लोगों की नजर में आ गई।
सोशल मीडिया पर वीडियो आते ही फैंस ने इसे लेकर मजेदार कमेंट करने शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने कहा कि सहवाग (Virender Sehwag) हमेशा हल्के-फुल्के अंदाज में बातें करते हैं, इसलिए इसे मजाक की तरह लेना चाहिए। वहीं कुछ फैंस को यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने कहा कि किसी बड़े खिलाड़ी का नाम गलत बोलना सही नहीं है।
विरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) पहले भी कई बार खिलाड़ियों के लिए अलग अंदाज में शब्दों का इस्तेमाल कर चुके हैं। यही वजह है कि उनके बयान अक्सर वायरल हो जाते हैं। हालांकि इस बार मामला थोड़ा ज्यादा चर्चा में आ गया क्योंकि बात जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े खिलाड़ी की थी।
IPL 2026 के बीच काव्या मारन की टीम के खिलाड़ी ने किया बड़ा फैसला, रेड बॉल क्रिकेट को कहा अलविदा
जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन इस साल IPL में फीका रहा
IPL 2026 का सीजन जसप्रीत बुमराह के लिए उतना खास नहीं रहा, जितनी उनसे उम्मीद की जा रही थी। मुंबई इंडियंस के सबसे अनुभवी गेंदबाज होने के बावजूद वह कई मैचों में असर छोड़ने में सफल नहीं हो पाए।
पिछले सीजन में जहां बुमराह अपनी सटीक यॉर्कर और तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करते थे, वहीं इस बार कई मुकाबलों में विरोधी टीमों ने उनके खिलाफ खुलकर रन बनाए। खासकर डेथ ओवरों में मुंबई इंडियंस को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
हालांकि ऐसा नहीं है कि बुमराह पूरी तरह फ्लॉप रहे। कुछ मैचों में उन्होंने शानदार गेंदबाजी भी की, लेकिन पूरे सीजन में वह लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। एक नजर डाले तो लगातार क्रिकेट और फिटनेस पर दबाव का असर उनके खेल पर साफ दिखाई दिया।
मुंबई इंडियंस प्लेऑफ से बाहर
मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2026 का सफर उतना अच्छा नहीं रहा या यूं कहे तो यादगार नहीं रहा। टीम पूरे टूर्नामेंट में सही संयोजन तलाशती नजर आई। कभी बल्लेबाजी कमजोर रही तो कभी गेंदबाजी ने निराश किया। इसी वजह से टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।
मुंबई इंडियंस के कई बड़े खिलाड़ी इस सीजन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। टीम ने कुछ मैचों में वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन लगातार हार ने उनका रास्ता मुश्किल बना दिया। जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी गेंदबाज का सामान्य प्रदर्शन भी टीम पर भारी पड़ा।
अब फ्रेंचाइजी अगले सीजन की तैयारी पर ध्यान देगी। टीम मैनेजमेंट नए खिलाड़ियों को मौका देने के साथ कुछ बड़े बदलाव भी कर सकता है। वहीं फैंस को उम्मीद है कि मुंबई इंडियंस अगले साल दमदार वापसी करेगी और जसप्रीत बुमराह फिर से अपनी पुरानी लय में नजर आएंगे। जबकि हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर भी सन्देह बना हुआ है।
🚨 VIRENDAR SEHWAG INSULTS JASPRIT BUMRAH 🚨
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) May 14, 2026
- On live TV, Virender Sehwag called Jasprit Bumrah “Chumrah” instead of “Bumrah.” How can a person make such a big mistake? 😭🤯 pic.twitter.com/7vJajKs6j4
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर