GT Playing XI: राजस्थान के खिलाफ प्लेइंग-11 में दो बदलाव करने को तैयार गुजरात! इन खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता

Published - 28 May 2026, 11:21 AM | Updated - 28 May 2026, 11:29 AM

GT Playing XI

GT Playing XI: आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर राजस्थान रॉयल्स और 'गुजरात जायंट्स' (Gujarat Giants) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त 29 मई शुक्रवार को नया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया चंडीगढ़ में होगी. वहीं, इस मैच से पहले गुजरात ने अपनी मजबूत प्लेइंग XI उतारने का फैसला किया है. हालांकि, टीम में दो बदलाव किए जा सकते हैं. चलिए तो जान लेते हैं कि राजस्थान के खिलाफ कैसी होगी GT की प्लेइंग XI.....

GT Playing XI: इन दो खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता

GT Plying 11

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुजरात कुलवंत खेजरोलिया और निशांत सिंधु को प्लेइंग XI से बाहर का रास्ता दिखा सकती है. पिछले मैच में RCB के खिलाफ निशांत सिर्फ 3 गेंदों में 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. कप्तान शुभमन गिल और मैनेजमेंट को उनसे काफी उम्मीदें थी लेकिन वह खरे नहीं उतरे.

वहीं, कुलवंत खेजरोलिया 31 रन लुटा दिए, और 1 विकेट लेने में भी कामयाब नहीं रहे थे. ऐसे में अब दोनों ही खिलाड़ियों को RR के खिलाफ अहम मुकाबले से बाहर किया जा सकता है.

GT Playing XI: टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर में किसे मौका?

राजस्थान (GT Playing XI) के खिलाफ ओपनिंग का जिम्मा साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल के कंधों पर रहेगा. दोनों बल्लेबाज टीम को तेज और मजबूत शुरूआत दिलाने में माहिर हैं. इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर और वाशिंगटन सुंदर मोर्चा संभालेंगे. दोनों ही GT के भरोसेमंद खिलाड़ी है, कभी भी मैच का रूख पलट सकते हैं.

वहीं, मिडिल ऑर्डर में शाहरुख खान और जेसन होल्डर मौजूद रहेंगे. शाहरुख एक आक्रामक ऑलराउंडर हैं. उनकी खासियत है दबाव वाले मैचों में तेजी से से रन बनाना. साथ ही ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी से टीम की जीत में योगदान देना.

RR बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बनेंगे ये बॉलर्स

गेंदबाजी डिपार्टमेंट की बात करें तो राशिद खान, अर्शद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, जेसन होल्डर और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ी मौजूद रहेंगे. कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने पिछले मुकाबले में भी 2-2 विकेट चटकाए थे. दोनों ही खिलाड़ी टीम की रीढ़ की हड्डी है.

कुल मिलाकर कप्तान शुभमन गिल और मैनेजमेंट उन 11 खिलाड़ियों की फौज खड़ी करना चाहता है जो क्वालीफायर में राजस्थान के बल्लेबाजों पर भारी पड़ सके.

साथ ही हर एक खिलाड़ी अपनी भूमिका सही तरह से अदा कर पाए. गुजरात की प्लेइंग XI (GT Playing XI) में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलित मिक्षण है जो कि किसी भी टीम को हराने का दम रखती है.

फाइनल मुकाबले के लिए सामने आई RCB की प्लेइंग-XI, साल्ट-कोहली ओपनर, नंबर-3-4-5 पर पड्डीकल, पाटीदार, डेविड

RR के खिलाफ गुजरात की संभावित प्लेइंग XI

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राशिद खान, अर्शद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

IPL 2026 Qualifier 2: हैदराबाद को हराकर राजस्थान रॉयल्स पहुंची दूसरे क्वालीफायर में, गुजरात टाइटंस से होगी भिड़ंत जाने कब, कहां और किस दिन खेला

Tagged:

GT vs RR GT Playing XI IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

31 मई

2022 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com