IND vs ENG 2nd ODI LIVE: कब, कहां और कैसे देख सकते हैं भारत-इंग्लैंड का दूसरा मैच? एक क्लिक में जानें सब डिटेल्स
Table of Contents
IND vs ENG 2nd ODI Live Telecast And Streaming: इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 मैचों की सीरीज में 4-0 से हार झेलनी वाली टीम इंडिया ने वनडे सीरीज की दमदार शुरुआत की है। दोनों टीमों के बीच 14 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हुआ।
इसका पहला मैच एजबेस्टन बर्मिंघम में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए इंग्लैंड ने 258 का स्कोर बनाया, जवाब में भारत ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे होगा सीरीज के लिहाज से अहम

भारत को लक्ष्य का पीछा करते हुए 43 रनों की शुरुआत मिली लेकिन फिर दो बड़े झटके भी लगे। रोहित शर्मा 11 रन बनाकर चलते बने। वहीं, विराट कोहली भी 5 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद, कप्तान शुभमन गिल ने 80 रन बनाकर टीम इंडिया को मैच में बनाए रखा और फिर अक्षर पटेल (57*) ने वाशिंगटन सुंदर (52*) के साथ जीत दिला दी।
इससे पहले टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ सफलता नहीं मिली। एक समय इंग्लैंड के लिए 200 का स्कोर भी संभव नहीं लग रहा था लेकिन जो रूट और लियाम डॉसन की अर्धशतकीय पारियों की मदद से लड़ने लायक स्कोर बनाया लेकिन गेंदबाज बचाव करने में सफल नहीं हुए।
अब दोनों ही टीमों की नजर दूसरे वनडे में जीत हासिल करने पर होगी। इंग्लैंड को हार मिली तो सीरीज उसके हाथ से निकल जाएगी। वहीं, भारत को जीत मिली तो 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगा।
IND vs ENG के बीच दूसरा वनडे कब और कहां होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे गुरुवार, 16 जुलाई को खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 के बजाय शाम 5:30 बजे से होगी।
IND vs ENG के बीच दूसरे वनडे का वेन्यू क्या है?
इस मुकाबले का वेन्यू कार्डिफ का सोफिया गार्डन है। यहां पर बल्लेबाजी आसान नहीं होती है। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम का दबदबा रहता है।
IND vs ENG 2ND ODI का लाइव टेलीकास्ट किस पर होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।
IND vs ENG के बीच दूसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
भारत बनाम इंग्लैंड के दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, शुभमन गिल हुए इंजर्ड, ये खिलाड़ी कर सकता है कप्तानी