IND vs ENG: दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, शुभमन गिल हुए इंजर्ड, ये खिलाड़ी कर सकता है कप्तानी
Table of Contents
Shubman Gill Injury: भारत ने इंग्लैंड में हार का सिलसिला खत्म करते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम किया। पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-0 की हार से भारत का मनोबल काफी कम था लेकिन फॉर्मेट बदले ही टीम इंडिया की किस्मत भी बदल गई और दौरे पर पहली जीत का स्वाद चखा।
बर्मिंघम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 259 का टारगेट सेट किया। इसके बाद, टीम इंडिया ने शुरूआती झटकों के बावजूद 45.2 ओवर में ही 4 विकेट पर 262 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया है। भारत की जीत में कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने 80 रनों की पारी खेली। हालांकि, गिल सेंचुरी तक नहीं पहुंच पाए, क्योंकि उन्हें अपनी पारी के बीच में ही रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा।
इंजरी के कारण Shubman Gill को रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में शुभमन गिल (Shubman Gill) काफी अच्छी लय में नजर आए और अफगानिस्तान सीरीज की फॉर्म को बरकरार रखा। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर शतक की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन चोट ने उन्हें बीच में ही मैदान छोड़न पर मजबूर किया। सबसे पहले गिल को 24वें ओवर की शुरुआत से पहले अपने दाहिने पैर में दिक्कत महसूस हुई, जिसके बाद फिजियो ने आकर उन्हें चेक किया और स्ट्रेचिंग भी कराई और फिर बैक मसाज भी किया।
उस समय लगा कि भारतीय कप्तान (Shubman Gill) को क्रैम्प के कारण समस्या हुई होगी लेकिन फिर 26वें ओवर के दौरान गिल को फिर से पैर में दिक्कत हुई। वह अपने दाएं पैर के पिछले हिस्से को पकड़े हुए नजर आए। फिजियो फिर से मैदान में आया और कुछ देर के बाद जब लगा कि गिल बल्लेबाजी जारी रखने की स्थिति में नहीं हैं तो उन्होंने रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला किया। गिल जब मैदान से बाहर गए तब वो 75 गेंदों में 80 रन बना चुके थे।
दूसरे वनडे में गिल के खेलने पर सस्पेंस
भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 16 जुलाई को खेलना है। टीम इंडिया की नजर अपनी बढ़त को 2-0 में बदलने की होगी, ताकि सीरीज पर कब्जा जमा सके। हालांकि, कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) का खेलना मुश्किल लग रहा है। गिल जिस तरह से दर्द में नजर आए और उन्हें असहज देखा गया। उसे देखकर लगता है कि एहतियातन उन्हें आराम दिया जा सकता है।
श्रेयस अय्यर कर सकते हैं कप्तानी
अगर शुभमन गिल कार्डिफ में होने वाले मुकाबले से बाहर होते हैं तो फिर टीम इंडिया की कप्तानी श्रेयस अय्यर संभालते नजर आ सकते हैं। अय्यर वनडे में उपकप्तान हैं। इसी वजह से गिल की गैरमौजूदगी में उन्हें टीम को लीड करने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके लिए कप्तानी अभी तक काफी निराशाजनक रही है, क्योंकि उनके नेतृत्व में भारत को 7 में से 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।
यह भी पढ़ें: गिल-सुंदर ने जमाया अर्धशतक, अक्षर पटेल ने गेंद के साथ बल्ले से भी मचाया धमाल, भारत ने 6 विकेट से जीता मैच