गिल-सुंदर ने जमाया अर्धशतक, अक्षर पटेल ने गेंद के साथ बल्ले से भी मचाया धमाल, भारत ने 6 विकेट से जीता मैच

Published - 14 Jul 2026, 11:10 PM | Updated - 14 Jul 2026, 11:20 PM

IND Vs ENG 13

14 जुलाई को बर्मिंघम में इंग्लैंड और भारत (IND vs ENG) के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी मेजबान टीम की पारी 258 रनों पर सिमट गई. जवाब में टीम इंडिया (IND vs ENG) 45.2 ओवरों में ही 262 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए, जिसके चलते उसके हाथ 6 विकेटों से जीत लगी. भारत की इस जीत के हीरों अक्षर पटेल रहे, जिन्होंने बल्ले और गेंद, दोनों से योगदान दिया.

IND vs ENG: इंग्लैंड की धीमी शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आई इंग्लैंड टीम की शुरुआत काफी धीमी रही. जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्ण की कसी हुई गेंदबाजी के सामने सलामी बल्लेबाजों के लिए रन बनाना काफी चुनौतीपूर्ण रहा, जिसके चलते टीम के खाते में पहले चार ओवर में महज 15 रन ही आ सके.

इस दौरान जेकब बेथल ने 13 गेंदों तक अपना खाता खोलने का इंतजार किया और 14 गेंदों में सिर्फ एक रन ही बटोर सके. हालांकि, दूसरे छोर पर मौजूद बेन डकेट ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया. दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई. 12 में इंग्लैंड ने अपने दोनों ही सलामी बल्लेबाजों का विकेट खो दिया. भारतीय युवा गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने इस जोड़ी को पवेलीयन का रास्ता दिखाया.

भारतीय टीम के कोच ने उठाया बड़ा कदम, IND vs ENG ODI सीरीज के बीच अचानक छोड़ी टीम इंडिया

मिडिल ऑर्डर की उड़ी धज्जियां

बेन डकेथ और जेकब बेथल के आउट हो जाने के बाद इंग्लैंड (IND vs ENG) की पारी लड़खड़ा गई. जो रूट को छोड़कर मिडिल ऑर्डर का कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर हासिल नहीं कर सका. कप्तान हैरी ब्रुक और जोस बटलर क्रमशः 1 और 5 रन बना पाए. वहीं, सैम करन खाता खोले में असफल रहे. जबकि विल जैक्स ने 20 रन का योगदान दिया.

जहां एक छोर पर विकेट गिरने का सिलसिला जारी था, वहीं दूसरी ओर जो रूट ने मोर्चा संभाले रखा और 76 रनों की नाबाद पारी खेल टीम के स्कोर को बढ़ाया. इस दौरान उन्हें लियम डॉसन का भी साथ मिला. दोनों बल्लेबाजों के बीच सातवें विकेट के लिए 121 रनों की शतकीय साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत इंग्लैंड टीम ने भारत को 259 रनों का टारगेट दिया.

43.6 ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर लियम डॉसन के आउट हो जाने के बाद निचले क्रम के बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज़ पर नहीं टिक सके और टीम की पारी 47.5 ओवरों में सिमट गई. भारत के लिए अक्षर पटेल ने सर्वाधिक चार विकेट लिए. प्रसिद्ध कृष्ण और गुरनूर बराड़ के हाथ दो-दो सफलताएं लगी. जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे के नाम 1-1 विकेट रहे.

शुभमन गिल की बल्लेबाजी माचई तबाही

Shubman Gill Odi

इंग्लैंड (IND vs ENG) द्वारा मिले टारगेट को चेज करने के लिए आई टीम इंडिया को कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दिलाई. उन्होंने 80 रनों की तूफ़ानी पारी खेल टीम के स्कोर को 262 तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया. 25.4 ओवर में उन्हें रिटायर्ड हर्ट आउट होकर पवेलियन वापिस लौटना पड़ा. इस दौरान श्रेयस अय्यर ने भी उनका अच्छा साथ निभाया. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी हुई.

शुभमन गिल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर वॉशिंगटन सुंदर आए, जिन्होंने 52 रन की पारी खेल टीम को जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई. इस बीच भारत ने दो ओवर में दो विकेट भी गंवा दिए. श्रेयस अय्यर 35 रन की निजी स्कोर पर रन आउट हुए. इसके बाद ने केएल राहुल 1 रन बनाकर अपना विकेट खो दिया.

बल्लेबाजी में भी चमके अक्षर पटेल

भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी धमाल मचाया. 160 रनों के स्कोर पर भारत के 4 विकेट गिर जाने के बाद उन्होंने 57* रनों की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेल टीम इंडिया की जीत की राह आसान कर दी, जिसकी मदद से टीम यह मैच अपने नाम कर पाया. जोफ्रा आर्चर, जोश टंग और सैम करन ने भारत के लिए एक-एक विकेट निकाला.

IND vs ENG ODI सीरीज में नहीं चले ये 3 भारतीय खिलाड़ी, तो खत्म हो जाएगा करियर, वर्ल्ड कप 2027 से भी हो जाएंगे बाहर

Tagged:

shubman gill shreyas iyer Ind vs Eng axar patel
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com