भारतीय टीम के कोच ने उठाया बड़ा कदम, IND vs ENG ODI सीरीज के बीच अचानक छोड़ी टीम इंडिया
Table of Contents
Team India Coach: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत हो गई है। इसका पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है। टॉस का नतीजा इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक के नाम रहा और उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
IND vs ENG सीरीज के बीच टीम इंडिया के खेमे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जिससे फैंस को झटका लग सकता है। जी हां, भारतीय टीम के एक और कोच ने अब अपना रास्ता अलग करने का मन बना लिया है। हाल ही में टी दिलीप के अपने कॉन्ट्रैक्ट को आगे न बढ़ाने की खबर आई थी। अब एक और शख्स ऐसा ही करने के बारे में फैसला ले चुका है।
IND vs ENG वनडे सीरीज के बीच कोच ने टीम इंडिया को छोड़ने का किया फैसला
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टी20 सीरीज के कारण टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ की काफी आलोचना हो रही है। सबसे ज्यादा निशाना हेड कोच गौतम गंभीर पर है, जिनके कार्यकाल को कुछ दिन पहले ही दो साल पूरे हुए हैं। गंभीर को हटाए जाने की मांग हो रही है, लेकिन उससे पहले उनके स्टाफ के सदस्य जाते नजर आ रहे हैं।
टी दिलीप के बाद, सहायक कोच रयान टेन डोशेट भी टीम इंडिया का साथ छोड़ना चाह रहे हैं। डोशेट ने गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाफ को शुरूआती सदस्य के रूप में 2024 के श्रीलंका दौरे से ज्वाइन किया था। उनके कार्यकाल को भी दो साल पूरे हो गए हैं। BCCI ने कोचिंग स्टाफ की नियुक्ति दो साल के कॉन्ट्रैक्ट पर की थी और उसके बाद एक साल के एक्सटेंशन का भी विकल्प है लेकिन डोशेट अब अपना रास्ता अलग करना चाहते हैं।
रयान टेन डोशेट ने BCCI को दी टीम से अलग होने की जानकारी

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, रयान टेन डोशेट ने BCCI को आगे बढ़ने की अपनी इच्छा के बारे में बता दिया है और बोर्ड से उन्हें मुक्त करने का अनुरोध किया है। सूत्रों का कहना है कि उनके इस फैसले के पीछे कई कारण हैं, लेकिन इनमें से किसी का भी संबंध नौकरी से असंतुष्टि से नहीं है।
हालांकि, पक्के तौर पर यह कहा जा सकता है कि अगर वे अलग होते हैं तो यह अलगाव आपसी सहमति और अच्छे माहौल में होगा। हालांकि, अभी तक बोर्ड की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है और गौतम गंभीर की राय क्या है, इसका भी इंतजार है। IND vs ENG वनडे सीरीज के बाद इस पर फैसला लिया जा सकता है।
IND vs ENG वनडे सीरीज रयान टेन डोशेट के लिए साबित हो सकती है आखिरी
अगर बीसीसीआई द्वारा रयान टेन डोशेट के अनुरोध को स्वीकार कर लिया जाता है तो फिर IND vs ENG वनडे सीरीज के बाद उनकी विदाई हो सकती है, क्योंकि जिम्बाब्वे दौरे पर वीवीएस लक्ष्मण के अंडर में दूसरे सदस्य कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे। वहीं, अगस्त में श्रीलंका दौरा होगा। ऐसे में डोशेट तब तक भारतीय टीम से अलग हो सकते हैं।