इंग्लैंड ODI सीरीज में कितना भी अच्छा प्रदर्शन कर ले ये भारतीय खिलाड़ी, लेकिन नहीं मिलेगा वर्ल्ड कप 2027 में मौका
Table of Contents
India vs England ODI Series: भारत और इंग्लैंड के बीच अब से कुछ ही घंटों बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है। इस सीरीज का पहला मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। 14 जुलाई से शुरू हो रही सीरीज को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यहीं से अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों का आधिकारिक रूप से आगाज हो जाएगा।
टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड दौरा अभी तक खास नहीं रहा है, क्योंकि पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-0 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, वनडे टीम काफी अलग है और कप्तान शुभमन गिल समेत रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के आने से काफी मजबूत भी नजर आ रही है।
इस सीरीज (England ODI Series) में कई भारतीय खिलाड़ियों के पास अच्छा करते हुए अपनी जगह पक्की करने का सुनहरा मौका होगा। हालांकि, एक खिलाड़ी ऐसा है, जिसे इस सीरीज में अच्छा करने के बावजूद 2027 वर्ल्ड कप के लिए जगह मिलने की संभावना काफी कम है।
ये खिलाड़ी England ODI Series में अच्छा करने के बावजूद किया जा सकता है बाहर

यहां पर ऑलराउंडर शिवम दुबे की बात हो रही है, जिन्हें वनडे टीम में 2 साल बाद मौका मिला है। दुबे ने अपना अंतिम वनडे 2024 में श्रीलंका दौरे पर खेला था। इसके बाद से उन्हें 50 ओवरों के फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए खेलने का अवसर नहीं प्राप्त हुआ। हालांकि, सबसे छोटे फॉर्मेट यानी टी20 में वो अहम खिलाड़ी बने हुए हैं और भारत की पिछली दो वर्ल्ड कप जीत में उल्लेखनीय योगदान भी दिया है।
शिवम दुबे के टी20 में अच्छा प्रदर्शन करने के कारण उन्हें हार्दिक पांड्या और नितीश कुमार रेड्डी की गैरमौजूदगी में इंग्लैंड वनडे सीरीज (England ODI Series) के लिए चुना गया है। हालांकि, इस सीरीज में अच्छा करने के बावजूद दुबे को आगे और 2027 वर्ल्ड कप में मौका मिलने की संभावना काफी कम ही नजर आ रही है।
इस वजह से शिवम दुबे की दावेदारी कमजोर
दरअसल, वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हैं। हार्दिक ने कई सालों से इस फॉर्मेट में अहम मौकों पर अच्छा करते हुए सभी का भरोसा जीता है। हालांकि, चोटों और फिटनेस की समस्या के कारण उनका करियर कुछ समय से डगमगाता जरूर नजर आ रहा है लेकिन वो अभी भी अन्य ऑलराउंडर्स की तुलना में काफी आगे नजर आते हैं।
इंग्लैंड वनडे सीरीज (England ODI Series) में हार्दिक पांड्या चोटिल होने के कारण नहीं नजर आएंगे। लेकिन जब भी फिट होकर वापसी करेंगे, उन्हें सीधे टीम में जगह मिलेगी। अगर वो फिट नहीं होते हैं तो फिर उनके बैकअप के रूप में नितीश कुमार रेड्डी भी हैं। हालांकि, फिलहाल रेड्डी भी चोटिल हैं। इसी वजह से शिवम को चुना गया है। ऐसे में ये दोनों फिट हो जाएंगे तो दुबे को बाहर कर दिया जाएगा और 2027 वर्ल्ड कप के लिए भी उनकी दावेदारी खत्म हो जाएगी।
अब तक ऐसा रहा है शिवम दुबे का वनडे करियर
शिवम दुबे ने 2019 में वनडे डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक सिर्फ 4 मैच ही खेले हैं। इससे पता चलता है कि टीम मैनेजमेंट ने उनके ऊपर बिल्कुल भी भरोसा नहीं दिखाया है। दुबे ने अभी तक बल्लेबाजी में सिर्फ 43 रन बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी में 1 विकेट चटकाया है। इंग्लैंड वनडे सीरीज (England ODI Series) में शिवम से बेहतर प्रदर्शन की आस होगी, क्योंकि यहां पर पेस बॉलिंग ऑलराउंडर की भूमिका काफी अहम रहने वाली है।