ENG vs IND Today Match Prediction, 1st ODI – किस टीम का रहेगा दबदबा? जानें रन, विकेट और मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट
Published - 14 Jul 2026, 09:44 AM
Table of Contents
ENG vs IND Today Match Prediction: इंग्लैंड और भारत के बीच T20 श्रृंखला के बाद एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मैच एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा। इंग्लैंड टीम ने T20 श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-0 से श्रृंखला जीती है। जिससे टीम का मनोबल ऊपर है। इंग्लैंड हैरी ब्रूक के नेतृत्व में इस सीरीज में भी अपने प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी।
दूसरी तरफ टीम इंडिया में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी हुई है। जिससे टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। भारत ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ 3-0 से श्रृंखला भी जीती है। दोनों टीमों की कोशिश पहले वनडे में श्रृंखला में जीत के साथ शुरुआत करने की रहेगी। इस मैच में इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और ENG vs IND Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
मैच डिटेल्स (ENG vs IND Match Details)
| मैच | इंग्लैंड बनाम भारत पहला वनडे |
| स्टेडियम | एजबेस्टन, बर्मिंघम |
| मैच की तारीख | 14 जुलाई 2026 (03:30 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Star Sports TEN Network, JioHotstar & DD Sports |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (ENG vs IND Head-to-Head)
मैच: 110
इंग्लैंड ने जीते: 61
भारत ने जीते: 44
ड्रॉ/टाई: 5
हालिया फॉर्म (ENG vs IND Recent Form)
इंग्लैंड: W, W, L, L, L
भारत: W, W, W, L, L
हालिया फॉर्म को देखते हुए ENG vs IND Today Match Prediction में भारत को बढ़त मिलती है।
पिच रिपोर्ट (ENG vs IND Pitch Report- एजबेस्टन, बर्मिंघम)
एजबेस्टन, बर्मिंघम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है, लेकिन नई गेंद से तेज़ गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है। पिछले 10 मैचों के आंकड़ों के अनुसार यहां अच्छा स्कोर देखने को मिलें है।
इस मैदान पर खेले गए 29 (ODI) मैचों के आंकड़े इस प्रकार हैं:
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 41% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 38% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 247 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 186 |
| पिच अनुकूल | पेसर्स के लिए अनुकूल (50%) |
पिच रिपोर्ट के आधार पर ENG vs IND Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।
ENG vs IND Today Match Prediction – संभावित स्कोर
सीनारियो 1: अगर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 60–65
अनुमानित कुल स्कोर: 325–340
मैच परिणाम: भारत की जीत की संभावना
सीनारियो 2: अगर इंग्लैंड टीम पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 55–60
अनुमानित कुल स्कोर: 280–290
मैच परिणाम: भारत की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (ENG vs IND Playing XI Today)
इंग्लैंड प्लेइंग-XI
हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल साल्ट, बेन डकेट, जो रूट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद/विल जैक्स, गस एटकिंसन और साकिब महमूद।
भारत प्लेइंग-XI
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़।
टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (ENG vs IND Key Players)
टॉप बल्लेबाज
विराट कोहली बल्ले के साथ शानदार फार्म में है। इन्होंने IPL 2026 टूर्नामेंट में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इस मैच में भी बड़ा स्कोर कर सकते हैं।
हैरी ब्रूक इंग्लैंड के तरफ से इस मैच में प्रमुख बल्लेबाज की भूमिका में रहेंगे। इन्हें T20 श्रृंखला में प्लेयर ऑफ़ द सीरीज से नवाजा गया है यह अच्छी फार्म में है।
टॉप गेंदबाज
जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड के लिए पावर प्ले और डेथ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली एकदिवसीय श्रृंखला में 7 विकेट लिए थे। इस मैच में भी विकेट लेने की उम्मीद है
कुलदीप यादव भारतीय टीम के प्रमुख स्पिनर है। इंग्लैंड के खिलाफ कुलदीप यादव का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। इस मैच में भी मिडिल ओवरों में विकेट निकाल सकते हैं।
ENG vs IND Today Match Prediction - जानें किस टीम का पलड़ा है भारी
इंग्लैंड टीम ने अभी तक श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया है जिससे टीम का मनोबल ऊपर है। हालांकि, वनडे प्रारूप में भारतीय टीम की तस्वीर अलग नजर आती है इस श्रृंखला में टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी हुई है जिससे टीम काफी संतुलित और मजबूत नजर आ रही है। इसके अलावा हेड-टू-हेड आंकड़ों में भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है ऐसे में इस पहले वनडे में भारतीय टीम आगे है।
इंग्लैंड के जीतने की संभावना: 40%
भारत के जीतने की संभावना: 60%
यह भी पढ़ें: प्रिंस यादव की एंट्री, तो हर्षित राणा बाहर, इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए दोबारा से हुआ टीम इंडिया का ऐलान
ENG vs IND ODI 2026: दोनों टीमों का पूरा Squad
इंग्लैंड (ENG) Squad
हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, विल जैक्स, रेहान अहमद, गस एटकिंसन, सैम करन, लियाम डॉसन, टॉम बैंटन, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जोश टंग
भारत (IND) Squad
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।
Tagged:
ENG vs IND 1st ODI England vs India ENG vs IND Dream11 Prediction ENG vs IND Today Match Predictionऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।