प्रिंस यादव की एंट्री, तो हर्षित राणा बाहर, इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए दोबारा से हुआ टीम इंडिया का ऐलान
Published - 13 Jul 2026, 09:13 AM | Updated - 13 Jul 2026, 09:59 AM
Table of Contents
इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज (IND vs ENG) शुरू होने से कुछ घंटों पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया में बड़ा बदलाव करने सभी को हौरान कर दिया है. भारतीय चयनकर्तओं ने 14 जुलाई से खेले जाने वाली इस श्रृंखला के लिए युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को टीम में सप्राइज़ एंट्री दी है. उन्हें स्टार गेंदबाज हर्षित राणा की जगह टीम में शामिल किया गया है. आइए जानते हैं कि IND vs ENG वनडे सीरीज के लिए अब भारत की टीम कैसी नजर आ रही है...
IND vs ENG: हर्षित राणा का हुए बाहर

मंगलवार भारत बनाम इंग्लैंड (IND vs ENG) वनडे सीरीज का आगाज होने वाला है. 14 जुलाई को बर्मिंघम के मैदान पर दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा, जिसके लिए भारतीय खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं. इस बीच टीम इंडिया के खेमे से फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. टीम के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 में उन्होंने दाहिने हैमस्ट्रिंग में तकलीफ की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें स्कैन के लिए जाया गया. फिर उनकी मेडिकल रिपोर्ट में पता चला कि वह ग्रेड 1 हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे हैं. इसकी वजह से अब हर्षित राणा को एकदिवसीय सीरीज से बाहर होना पड़ा.
प्रिंस यादव की हुई एंट्री
क्रिकबज़ के हवाले से मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम इंडिया में अचानक शामिल किया गया है. आईपीएल 2026 में अपनी धारधार गेंदबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले इस खिलाड़ी ने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था.
हालांकि, वह इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे थे. लेकिन अब हर्षित राणा की इंजरी ने उनके लिए टीम की दरवाजे खोल दिए. ऐसे में उनका लक्ष्य आगामी सीरीज में दमदार प्रदर्शन कर सिलेक्टर्स को इंप्रेस करने का होगा. बता दें कि उन्होंने भारत के लिए दो वनडे खेलते हुए 5 विकेट चटकाई है.
नीतीश कुमार रेड्डी का भी कटा पत्ता
हर्षित राणा के अलावा नीतीश कुमार रेड्डी को भी इंजरी की वजह से इंग्लैंड वनडे सीरीज से नाम वापिस लेना पड़ा है. पिछले महीने अफगानिस्तान के साथ खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला के तीसरे मुकाबले के दौरान उनके बाएं पैर की जांघ की मांसपेशी (क्वाड्रिसेप्स) में चोट आ गई थी, जिसकी वजह से वह इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए. नीतीश कुमार रेड्डी के प्रतिस्थापन के रूप में IND vs ENG सीरीज के लिए शिवम दुबे को वनडे टीम में मौका मिला है.
इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर