वरुण चक्रवर्ती बाहर, गंभीर के लाडले को मौका, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए दोबारा से टीम इंडिया का हुआ ऐलान

Published - 13 Jul 2026, 09:01 AM | Updated - 13 Jul 2026, 01:00 PM

Team India 91

Team India Updated Squad: भारत के इंग्लैंड दौरे पर खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का समापन हो चुका है। 11 जुलाई को सीरीज का पांचवां व अंतिम मैच खेला गया और इसमें भी भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा।

इस तरह श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम (Team India) को 0-4 से हार झेलनी पड़ी। सीरीज का एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि बाकी मुकाबलों में इंग्लैंड का दबदबा रहा। अब टी20 फॉर्मेट में भारत की अगली चुनौती जिम्बाब्वे दौरा है।

जिम्बाब्वे में Team India खेलेगी 3 टी20

Team India 92

इंग्लैंड के बाद, अब भारत (Team India) की अगली टी20 सीरीज जिम्बाब्वे में होगी। दरअसल, टीम इंडिया को जिम्बाब्वे का दौरा करना है और इसी दौरान दोनों के बीच 3 टी20 मैच होंगे। इस सीरीज का आयोजन हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होगा।

23 जुलाई को पहला मैच खेला जाएगा। जबकि 25 और 26 जुलाई को शेष दो मुकाबले होंगे। पिछली बार 2024 में भारत ने जिम्बाब्वे का दौरा किया और तब 5 टी20 मैचों की सीरीज में 4-1 से जीत दर्ज की थी।

जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से वरुण चक्रवर्ती बाहर

BCCI ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए इस महीने की शुरुआत में ही टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड का ऐलान किया था, जिसमें वरुण चक्रवर्ती भी शामिल थे। हालांकि, अब यह स्पिनर पूरी सीरीज से बाहर हो गया है। वरुण हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए हैं और उनकी चोट की गंभीरता को देखते हुए बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें जिम्बाब्वे सीरीज से बाहर कर दिया।

बता दें कि वरुण चक्रवर्ती को हैमस्ट्रिंग इंजरी इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 के दौरान हुई थी। इसी वजह से वो अंतिम 2 मैचों से बाहर हो गए थे। बीसीसीआई ने बताया कि तीसरे मैच के दौरान चक्रवर्ती को अपनी बाईं हैमस्ट्रिंग में अचानक तकलीफ महसूस हुई। बाद में एमआरआई स्कैन से पता चला कि उन्हें ग्रेड 2 की हैमस्ट्रिंग चोट लगी है। विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर, उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है। आगे के इलाज और देखभाल के लिए वह BCCI COE में रिपोर्ट करेंगे।

गौतम गंभीर के पसंदीदा को बतौर रिप्लेसमेंट मिला मौका

वरुण चक्रवर्ती के बाहर होने से गौतम गंभीर के फेवरेट खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को मौका मिला है, जिनका इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में काफी खराब प्रदर्शन रहा था और फिर उन्हें प्लेइंग XI से ड्रॉप कर दिया गया था। हालांकि, अब वरुण की इंजरी बिश्नोई के लिए एक और मौका लेकर आई है।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का अपडेट टी20 स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड सीरीज के साथ ही खत्म हुआ इन 3 भारतीय खिलाड़ियों का करियर, अब शायद कभी न पहने भारत की जर्सी

Tagged:

team india ravi bishnoi Varun Chakaravarthy India Tour of Zimbabwe 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com