इंग्लैंड सीरीज के साथ ही खत्म हुआ इन 3 भारतीय खिलाड़ियों का करियर, अब शायद कभी न पहने भारत की जर्सी

Published - 12 Jul 2026, 02:20 PM | Updated - 12 Jul 2026, 03:15 PM

Team India 75

IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता टीम इंडिया के पिछली दो सीरीज के खराब प्रदर्शन ने प्रशंसको को बहुत निराश किया है. आयरलैंड के बाद इंग्लैंड टी20 सीरीज में भी श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम का सूपड़ा साफ हो गया. लगातार छह मैचों में भारत को मिली हार के बाद कई खिलाड़ियों की जगह पर सवाल उठने लगे हैं.

अपने लचर प्रदर्शन और खराब फॉर्म की वजह से तीन खिलाड़ियों पर गाज गिरती नजर आ रही है. दावा किया जा कहा है कि इंग्लैंड टी20 सीरीज (IND vs ENG) के साथ ही इन खिलाड़ियों का करियर लगभग खत्म होने की कगार पर पहुंच चुका है. आइए जानते हैं कि ये 3 खिलाड़ी कौन है...

IND vs ENG: इंग्लैंड सीरीज के साथ ही खत्म हुआ इन 3 भारतीय खिलाड़ियों का करियर

संजू सैमसन

IND vs ENG: Sanju Samson 4

भारतीय अनुभवी बल्लेबाज संजू सैमसन का बल्ला पिछले कुछ समय से संघर्ष करता नजर आया है. आयरलैंड दौरे के बाद वह इंग्लैंड में भी बुरी तरह फ्लॉप हुए, जिसका नतीजा ये रहा कि उन्हें बीच सीरीज प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ा. संजू सैमसन की बैक टू बैक फ्लॉप बल्लेबाजी ने टीम मैनेजमेंट ही नहीं, बल्कि फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स को भी बहुत निराश किया है, जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर अलोचना का सामना करना पड़ा.

IND vs ENG टी20 सीरीज के दो मुकाबलों की दो पारियों में वह 1 और 27 रन ही बना पाए. इससे पहले आयरलैंड दौरे पर संजू सैमसन ने 5 रन ही जड़े थे. ऐसे में अब कहा जा रहा है कि इंग्लैंड टी20 सीरीज के साथ उनका करियर भी लगभग खत्म हो चुका है. भारतीय चयनकर्ता उन्हें नजरअंदाज कर यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन जैसे उभरते सितारों को मौका दे सकते हैं.

भारत का छीना नंबर-1 ताज, अब ये देश टॉप पर पहुंचा, देखें सभी टीमों की ताजा T20I रैंकिंग

प्रसिद्ध कृष्ण

इस फेहरिस्त में भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्ण का नाम भी मौजूद है. इस 30 वर्षीय खिलाड़ी को इंग्लैंड दौरे से पहले आयरलैंड टी20 सीरीज में अपनी काबिलियत साबित करने का मौका दिया गया था, लेकिन वह टीम मैनेजमेंट की उम्मीदों पर खरे उतरने में नाकाम रहे.

उन्होंने एक मैच में अपने 4 ओवर के स्पेल में 57 रन लूटा दिए और 14.25 की इकॉनमी से गेंदबाजी की. इसके बाद इंग्लैंड सीरीज (IND vs ENG) में भी वह टीम के लिए महंगे साबित हुए. दो मुकाबलों में उन्होंने 9.14 की इकॉनमी से सिर्फ एक ही विकेट निकाली.

वॉशिंगटन सुंदर

इस लिस्ट का आखिरी नाम भारतीय युवा ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का है. भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले इस खिलाड़ी का भी बीते कुछ समय में प्रदर्शन फ्लॉप रहा है, जिसके बाद अब उनकी टीम में जगह पर सवाल उठने लगे हैं. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे (IND vs ENG) पर जब भी उन्हें मौका मिला मिला वह कुछ खास नहीं कर सके. अगर उनके पिछले पांच मुकाबलों के प्रदर्शन की बात की जाए तो वह सिर्फ 23 रन बना पाए और एक विकेट ही निकाल सके.

क्रिकेट जगत में पसरा मातम, वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर का सिर्फ 40 साल की उम्र में निधन

Tagged:

team india Ind vs Eng Sanju Samson Prasidh Krishna Washington Sundar
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com