क्रिकेट जगत में पसरा मातम, वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर का सिर्फ 40 साल की उम्र में निधन
Published - 12 Jul 2026, 10:31 AM | Updated - 12 Jul 2026, 12:04 PM
Table of Contents
जहां एक तरफ भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर है, वहीं दूसरी ओर क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. हाल ही में वेस्टइंडीज क्रिकेट से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. विंडीज़ क्रिकेट टीम के जाने-माने क्रिकेटर ने दुनिया को अविदा कह दिया है. घरेलू क्रिकेट में इस प्लेयर ने रवि रामपॉल और दिनेश रामदीन के साथ प्रतिनिधित्व किया था. वहीं, अब उनके आकस्मिक देहांत के बाद पूर्व साथी खिलाड़ी, क्रिकेट क्लबों और सरकारी अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
Aaron Ragoonath ने कहा दुनिया को अलविदा

बीते शुक्रवार यानी 10 जुलाई को पूर्व राष्ट्रीय और वेस्टइंडीज अंडर-स्तरीय क्रिकेट आरोन रघुनाथ (Aaron Ragoonath) ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. महज 40 साल की उम्र में उनके देहांत की खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, जिसके बाद उनके पूर्व साथी खिलाड़ी, क्रिकेट क्लबों और सरकारी आधिकारी उन्हें श्रद्धांजली दे रहे हैं.
सब क्रिकेट में आरोन रघुनाथ की उपलब्धियों और समर्पण को याद करते नजर आए. उनका त्रिनिदाद एवं टोबैगों क्रिकेट के विकास में अहम योगदान रहा था. हालांकि, उन्होंने युवा स्तर पर त्रिनिदाद एवं टोबैगों और वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया था.
इन क्रिकेटर के साथ आए थे खेलते नजर
त्रिनिदाद एवं टोबैगों और वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करते दौरान आरोन रगूनाथ (Aaron Ragoonath) रवि रामपॉल और दिनेश रामदीन जैसे खिलाड़ियों के साथ खेलते नजर आए थे. अपने दमदार प्रदर्शन से वह स्थानीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुए.
त्रिनिदाद एवं टोबैगों और वेस्टइंडीज के अलावा उन्होंने क्लिको प्रीसल और बालमें यूनाइटेड क्रिकेट क्लब जैसे क्लबों के लिए खेले थे. उन्होंने अपनी प्रतिभा औऱ कौशलता से सभी के दिलों में जगह बनाई, जिसके बाद उनके खेल के प्रति समर्पण, अनुशासन और जुनून की काफी सराहना होती है.
डेविड ली ने Aaron Ragoonath को दी श्रद्धांजलि
शुक्रवार को सांसद डेविड ली ने फेस्बूक जरिए आरोन रगूनाथ (Aaron Ragoonath) को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि,
"आरोन ने क्लब क्रिकेट में CLICO Preysal और Balmain United Club जैसे क्लबों के लिए शानदार प्रदर्शन किया. इसके बाद उन्हें त्रिनिदाद एवं टोबैगो और फिर वेस्टइंडीज की युवा टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला. हम आरोन की पत्नी, बच्चों, परिवार, शुभचिंतकों, गांव के लोगों और क्रिकेट प्रेमियों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं. प्रीसल का नाम रोशन करने के लिए धन्यवाद, आरोन."
"गहरे दुख के साथ मैं आरोन रगूनाथ के निधन पर अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. वह प्रीसल के पोलो ग्राउंड समुदाय के गौरव थे और एक ऐसे क्रिकेटर थे, जिन्होंने पूरे समुदाय का सिर गर्व से ऊंचा किया. आरोन की उपलब्धियां हमारे समुदाय के युवाओं के लिए प्रेरणा थीं. उनकी विरासत हमेशा यह याद दिलाएगी कि कड़ी मेहनत, धैर्य और जुनून के दम पर बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है."
टी20I सीरीज खत्म, ODI सीरीज के लिए अपडेटेड टीम इंडिया का हुआ ऐलान, देखें कौन-कौन शामिल
Tagged:
West Indies cricketer Aaron Ragoonathऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर