टी20I सीरीज खत्म, ODI सीरीज के लिए अपडेटेड टीम इंडिया का हुआ ऐलान, देखें कौन-कौन शामिल
Published - 12 Jul 2026, 10:17 AM | Updated - 12 Jul 2026, 10:47 AM
Table of Contents
Team India: इंग्लैंड और इंडिया (ENG VS IND) के बीच में 5 टी20I मैचों की सीरीज खेली गई है. जिसमें टीम इंडिया को 0-4 से हार का सामना करना पड़ा है. टी20I सीरीज के समाप्त होने के बाद टीम इंडिया को अब 14 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. 14 जुलाई को वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बिर्मिंघम के मैदान पर खेला जाएगा. वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल (Shubman Gill) को सौंपी जाएगी.
वहीं वनडे सीरीज के लिए सेलेक्शन कमेटी ने टीम इंडिया (Team India) का अपडेटेड स्क्वॉड तय कर दिया है. ऐसे में अगर आप जानना चाहते है कि वनडे सीरीज में कौन- कौन से खिलाड़ी टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे.
रोहित- कोहली की महीनों बाद Team India में वापसी
टीम इंडिया के स्टार रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला खेला था. जिसके बाद अब लगभग 5 महीने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित- विराट एक साथ टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे. वहीं रोहित- कोहली के बाद जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद टीम इंडिया (Team India) के लिए मुकाबला खेलते हुए नजर आएंगे.
शिवम दुबे की हुई टीम इंडिया में वापसी
शिवम दुबे ने टीम इंडिया के लिए वनडे में अपना आखिरी मुकाबला साल 2024 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था. जिसके बाद अब शिवम दुबे इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक बार फिर टीम इंडिया में शामिल हुए है. बोर्ड ने उन्हें नितीश रेड्डी के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम इंडिया में शामिल होने का मौका दिया है. ऐसे में यह देखने योग्य बात होगी कि शिवम दुबे प्लेइंग 11 में अपनी जगह बना पाते है या नहीं?
इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वॉड
शुबमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़
यह भी पढ़े: इंग्लैंड में टीम इंडिया का हुआ बुरा हाल, तो कोच ने किया कॉन्ट्रैक्ट बीच में छोड़ किया IPL का रुख
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।