इंग्लैंड में टीम इंडिया का हुआ बुरा हाल, तो कोच ने किया कॉन्ट्रैक्ट बीच में छोड़ किया IPL का रुख
Published - 11 Jul 2026, 09:55 PM | Updated - 11 Jul 2026, 09:58 PM
Table of Contents
Team India: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच में इस समय 5 मैचों की टी20I सीरीज खेली जा रही है. जिसमें हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा है. साल 2014 के बाद यह पहला मौका है जब इंग्लैंड ने टीम इंडिया को कोई टी20I सीरीज में मात दी है.
जिसके बाद अब सोशल मीडिया में अब टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ की भी काफी आलोचना हो रही है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट से आ रही खबरों के अनुसार टीम इंडिया के कोच ने अपने इंटरनेशनल कॉन्ट्रैक्ट को बीच में छोड़ आईपीएल की तरह जाने का फैसला किया है.
टी दिलीप कर सकते है IPL का रुख
टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप लंबे समय से जुड़े हुए है. राहुल द्रविड़ के कोचिंग स्टाफ के जाने के बाद भी टी दिलीप टीम इंडिया के साथ बतौर फील्डिंग कोच बने हुए है लेकिन मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार अब टी दिलीप टीम इंडिया के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट बीच में तोड़कर आईपीएल की फ्रेंचाइजी के कोचिंग स्टाफ में शामिल हो सकते है.
KKR की फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ सकते है टी दिलीप
टी दिलीप को लेकर इंडिया टुडे ने खुलासा किया है कि वो इस समय कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम से जुड़ने पर विचार कर रहे है. अगर ऐसा होता है आईपीएल 2027 के सीजन में टी दिलीप हेड कोच अभिषेक नायर की अगुवाई में फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आने वाले है.
आईपीएल में टी दिलीप के अनुभव की बात करें तो साल 2009 से लेकर साल 2011 के दौरान उन्होंने डेकन चार्जेर्स के साथ काम किया हुआ है. ऐसे में अब 16 साल के बाद टी दिलीप एक बार फिर आईपीएल में बतौर कोच शामिल हो सकते है.
मोर्ने मोर्केल पर भी गिर सकती है गाज
रिपोर्ट्स की मानें तो अगस्त 2026 में होने वाले श्रीलंका दौरे पर जाने से पहले बीसीसीआई टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में बदलाव कर सकती है. ऐसा माना जा रहा है कि बीसीसीआई टीम इंडिया के बोलिंग कोच मोर्ने मोर्केल को बाहर कर उनकी जगह पर किसी भारतीय पूर्व तेज गेंदबाज को कोचिंग स्टाफ में शामिल होने का मौका दे सकती है.
यह भी पढ़े: क्रिकेट जगत में मची हलचल, स्टार ऑलराउंडर ने ODI क्रिकेट को कहा अलविदा
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।