क्रिकेट जगत में मची हलचल, स्टार ऑलराउंडर ने ODI क्रिकेट को कहा अलविदा

Published - 11 Jul 2026, 03:13 PM | Updated - 11 Jul 2026, 04:02 PM

ODI 8

Star All-Rounder Retirement from ODI: जब कोई बड़ा खिलाड़ी संन्यास लेता है तो इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा करता है या फिर बोर्ड की तरफ से ऐलान होता है। मीडिया रिपोर्ट्स में तो पहले ही बड़े खिलाड़ियों के संन्यास की खबर आ जाती है। ऐसे में एक स्टार ऑलराउंडर ने गुपचुप तरीके से वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है लेकिन इसका खुलासा खिलाड़ी या फिर बोर्ड ने नहीं, बल्कि टीम के हेड कोच ने एक पॉडकास्ट के दौरान किया।

जी हां, वेस्टइंडीज के एक दिग्गज ऑलराउंडर ने बिना सार्वजानिक ऐलान किए ही 2027 वर्ल्ड कप से पहले वनडे (ODI) फॉर्मेट को छोड़ दिया है। इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट के बाद टेस्ट और टी20आई में अपना योगदान देता रहेगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि यह स्टार हरफनमौला खिलाड़ी कौन है।

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ने ODI से लिया संन्यास

ODI 9

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने अचानक वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। होल्डर का पिछले दो साल से काफी अच्छा फॉर्म रहा है और इस दौरान टी20 में उन्होंने गेंद और दोनों से ही बल्ले से कमाल दिखाया है। इसके बावजूद होल्डर को वनडे क्रिकेट में मौके नहीं मिल रहे थे। उन्होंने 2023 में अपना आखिरी ODI खेला था। ऐसे में लगातार नजरअंदाज किए जाने के कारण उन्होंने इस फॉर्मेट से ही संन्यास का ऐलान कर दिया है।

डैरेन सैमी ने दी होल्डर के ODI फॉर्मेट से रिटायरमेंट की जानकारी

जेसन होल्डर के वनडे फॉर्मेट से रिटायरमेंट की जानकारी वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी ने साझा की। विज़डन क्रिकेट पॉडकास्ट पर बात करते हुए, सैमी ने होल्डर के वनडे क्रिकेट से चुपचाप संन्यास लेने की बात का खुलासा किया। साथ ही, संन्यास की खबर देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि यह ऑलराउंडर निश्चित रूप से टेस्ट टीम में शामिल होने की दौड़ में बना हुआ है। सैमी ने कहा,

"जेसन (होल्डर) अभी भी टेस्ट टीम में शामिल होने की दौड़ में हैं। मुझे पता है कि उन्होंने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। लेकिन टेस्ट क्रिकेट के लिए वे निश्चित रूप से उपलब्ध हैं। उन्होंने इसमें अपनी दिलचस्पी दिखाई है और जाहिर है कि वे हमारे मुख्य ऑलराउंडर हैं।"

ODI में जेसन होल्डर के आंकड़े

जेसन होल्डर ने वेस्टइंडीज के लिए 2013 में डेब्यू किया था और 2023 तक खेले। इस दौरान 138 मैचों में अपना जलवा दिखाया। होल्डर ने बल्लेबाजी में 12 अर्धशतकों की मदद से 2237 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में 36.96 की औसत से 159 विकेट झटके। दाएं हाथ के ऑलराउंडर ने दो बार पारी में पांच विकेट भी झटके हैं।

यह भी पढ़ें: वैभव को फॉर्म में लाने के लिए BCCI ने की तैयारी, इस कमजोर टीम के खिलाफ तय की टीम इंडिया की सीरीज

Tagged:

west indies cricket team Jason Holder Daren Sammy
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com